Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

KGF स्टार यश के जन्मदिन पर कटआउट लगाते समय बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत; एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Follow on Google News
KGF स्टार यश के जन्मदिन पर कटआउट लगाते समय बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत; एक्टर ने दी श्रद्धांजलि
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश का आज (8 जनवरी) जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर फैंस द्वारा कई तरह की तैयारी की जा रही हैं। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के गडग जिले के सूरांगी गांव में यश का कटआउट लगाते समय तीन दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से झुलसे हैं। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

बिजली के तार से छू गया कटआउट

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त युवक कटआउट लगा रहे थे, उनका बैनर का फ्रेम गलती से बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस दौरान बैनर पकड़े हुए तीनों युवकों को करंट लगा। उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की शिनाख्त हनमंता हरिजन (21), मुरली नादविनामणि (20), और नवीन गाजी (19) के रूप में हुई है। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक्टर ने जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्टर यश ने शोक व्यक्त किया है। यश कहते हैं कि गडग जिले में बैनर लगाते समय करंट लगने से तीन प्रशंसकों की मौत की खबर सुनकर मन दुखी है। इस कठिन समय में उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ये भी पढ़ें- Yash Birthday : जब केजीएफ स्टार के पेरेंट्स ने एक्टिंग करियर के लिए रख दी थी शर्त, 300 रुपए लेकर स्ट्रगल करने आए थे बेंगलुरु; जानें यश की अनसुनी स्टोरी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts