PlayBreaking News

केरल में हैवानियत की हद!डेढ़ साल के मासूम को सिगरेट से जलाया, टूटे मिले दोनों हाथ, मारपीट के बाद मौत; मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में डेढ़ साल के मासूम अर्शित की कथित प्रताड़ना और मारपीट के बाद मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले। पुलिस ने बच्चे की मां अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
डेढ़ साल के मासूम को सिगरेट से जलाया, टूटे मिले दोनों हाथ, मारपीट के बाद मौत; मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में डेढ़ साल के एक बच्चे की कथित प्रताड़ना और मारपीट के बाद मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बच्चे की मां अखिला (24) और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर (31) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे का नाम अर्शित था।

जानकारी के मुताबिक, 29 मई की शाम अश्कर बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था। हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद बच्चे की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में सामने आई प्रताड़ना की भयावह तस्वीर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले। उसके पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान पाए गए। निजी अंगों पर भी चोटें थीं। डॉक्टरों ने मौत का कारण गंभीर आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) बताया है।

सिर दीवार पर मारता था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे के जैविक पिता की 2024 में मौत हो चुकी थी। इसके बाद अखिला अपने बेटे के साथ अश्कर के साथ रह रही थी। आरोप है कि अश्कर लंबे समय से बच्चे को प्रताड़ित कर रहा था। वह उसका सिर दीवार पर मारता था और कई बार उसके पैर सिगरेट व लाइटर से जलाता था। जांच में यह भी सामने आया कि मां को इन घटनाओं की जानकारी थी, लेकिन उसने न तो विरोध किया और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Breaking News

दो हफ्ते पहले टूटी मिली थीं बच्चे की दोनों भुजाएं

करीब दो हफ्ते पहले एक व्लॉगर के वीडियो में अखिला अपने बच्चे को गोद में लिए दिखाई दी थी। उस समय बच्चे के दोनों हाथों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। व्लॉगर के पूछने पर मां ने कहा था कि बच्चा साइकिल से गिर गया था। हालांकि पुलिस को शक है कि मारपीट के दौरान ही बच्चे के हाथ टूटे थे। घटना के समय अखिला तमिलनाडु में एक डांस कार्यक्रम में गई हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

नानी ने पहले ही जताया था शक

बच्चे की नानी रीना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें पहले से ही अश्कर पर शक था। उन्होंने कई बार अपनी बेटी से बच्चे को उनके पास छोड़ने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रीना का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे के हाथों पर प्लास्टर देखा था, तभी उन्हें लगा था कि उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन उस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई।

अश्कर पर पहले भी घरेलू हिंसा के आरोप

अश्कर की पहली पत्नी की मां ने भी उस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शादी के दौरान वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसका सिर दीवार से टकराता था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अश्कर के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts