Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरल के अलपुझा में हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच एमबीबीएस छात्रों की मौत, कटर से काटकर निकाले शव

Follow on Google News
केरल के अलपुझा में हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच एमबीबीएस छात्रों की मौत, कटर से काटकर निकाले शव
अलपुझा। केरल के अलपुझा जिले में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और राज्य परिवहन की बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के पांच छात्रों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को कटर से काटकर बाहर निकाला।

कैसे हुआ हादसा?

दुर्घटना के समय बस में सवार 15 यात्री और कार में सवार छह छात्र भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात उस समय हुई जब यहां भारी बारिश हो रही थी। गुरुवायुर-कायमकुलम फास्ट पैसेंजर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 11 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। उन्हें वंदनम के टीडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों में मलप्पुरम के कोट्टाकल निवासी देवनाथन (19), पलक्कड़ के शेखरीपुरम निवासी श्रीदेव वाल्सन (19), कोट्टायम के चेन्नाडू निवासी आयुष शाजी (19), लक्षद्वीप के एंड्रोथ निवासी पीपी मोहम्मद इब्राहिम (19) और कन्नूर के पंड्याला निवासी मोहम्मद अब्दुल जब्बार (19) हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts