Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- यमुना नदी के पानी को किया गया जहरीला; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- यमुना नदी के पानी को किया गया जहरीला; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। इस पत्र पर चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से जबाव मांगा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के पानी से अमोनिया बढ़ने का दावा किया है।

हरियाणा सरकार पर केजरीवाल ने लगाए आरोप

केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की नदियों से मिलता है। यमुना में पानी हरियाणा से दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। लेकिन जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है।

आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

आतिशी ने कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इसके लिए हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। आतिशी ने इसे चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताई है। इसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है और बैठक के लिए समय मांगा है।

हरियाणा सीएम ने केजरीवाल पर किया पलटवार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा केजरीवाल को जबाव दिया और कहा कि मैंने दिल्ली के लोगों से मुलाकात की है। लोगों ने बताया कि हरियाणा से 35 किमी दूरी के बाद ही लोग दिल्ली में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। केजरीवाल ने यमुना को साफ करने की बात कही थी, लेकिन अब 28 नाले गंदा पानी छोड़ रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है। सैनी ने कहा कि केजरीवाल को लोग अब चलता करने वाले हैं।

हरियाणा सरकार से चुनाव आयोग ने मांगा जबाव

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग को आज दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इससे दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर खासा असर हुआ है। चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को 28 जनवरी तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ये भी पढ़ें- शाह-योगी के महाकुंभ स्नान पर खड़गे ने साधा निशाना, कहा- गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी क्या !
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts