PlayBreaking News

41 घंटे बिना सोए काम करती हूं:8 घंटे की शिफ्ट बहस के बीच बोलीं कीर्ति सुरेश

साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों लगातार कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें लगातार 41 घंटे तक बिना सोए काम करना पड़ा।
Follow on Google News
8 घंटे की शिफ्ट बहस के बीच बोलीं कीर्ति सुरेश
41 घंटे बिना सोए काम करती हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क। कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने व्यस्त शेड्यूल और थकान का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक शूट से दूसरे शूट के बीच लगातार भागदौड़ के कारण उन्हें 41 घंटे तक जागना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को आशीर्वाद बताते हुए शिकायत करने के बजाय आभार व्यक्त किया। उनके इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया अनुभव

कीर्ति सुरेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने व्यस्त शेड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोस्ट करने में भी देरी इसलिए हुई, क्योंकि वह एक शूट से दूसरे शूट के बीच लगातार व्यस्त थीं। उन्होंने लिखा कि थकान इतनी ज्यादा थी कि पहले पोस्ट करने की हिम्मत ही नहीं हुई। आखिरकार सोने से पहले वह लगातार 41 घंटे तक जागती रहीं।

10 साल बाद फिल्मों में लौट रहे इमरान खान : Netflix की रोमांटिक कॉमेडी से करेंगे वापसी

24 घंटे में 20 घंटे किया काम

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने कमरे में पूरे 24 घंटे बाद पहुंचीं, जिनमें से लगभग 20 घंटे काम में बीते। उन्होंने लिखा कि वह सुबह 6 बजे एक शूट के लिए निकली थीं और जब कमरे में लौटीं तब फिर सुबह के 6 बज चुके थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्हें केवल एक घंटे बाद ही अगले शूट के लिए फिर निकलना था। 

Breaking News

शिकायत नहीं, बल्कि जताया आभार

इतनी लंबी और थकान भरी दिनचर्या के बावजूद कीर्ति सुरेश ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। उन्होंने लिखा कि ऐसी शिकायतें भी अच्छी होती हैं और वह इसे अपनी जिंदगी का आशीर्वाद मानती हैं। उनके इस सकारात्मक दृष्टिकोण की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। फैंस का कहना है कि यही समर्पण उन्हें इंडस्ट्री की सबसे मेहनती अभिनेत्रियों में शामिल करता है।

Seasonal Flu : सीजनल फ्लू से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, जल्दी मिलेगी राहत

'I Will Survive' टी-शर्ट से दिया संदेश

एक और शूट के लिए रवाना होने से पहले कीर्ति सुरेश ने अपनी सफेद टी-शर्ट के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने टी-शर्ट पर लिखे 'I Will Survive' स्लोगन की ओर इशारा करते हुए लिखा कि आज इस टी-शर्ट का सच में मतलब है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अगले काम के लिए फिर तैयार हैं। इस पोस्ट को भी उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया।

कई फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रही हैं। वह जल्द ही 'सत्यवान सावित्री', 'रफ़्तार','अक्का', 'राउडी जनार्दन' और 'VenkyAnil5'जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के कारण उनका शेड्यूल बेहद व्यस्त बना हुआ है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts