जब ‘माही’ से मिले रणवीर सिंह... एक्साइटमेंट में कर लिया Kiss, शेयर की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क। इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धोनी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे फेमस क्रिकेटर्स में से एक हैं। एक बार फिर धोनी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कैप्टन कूल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में रणवीर ‘माही’ को किस करते नजर आ रहे हैं।
वहीं, इससे पहले साउथ स्टार और RRR फेम राम चरण ने धोनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।
रणवीर ने शेयर किया ये पोस्ट
रणवीर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपने एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। रणवीर सिंह ने बीते दिन यानी कल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्टन कूल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। एक फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहें हैं, जबकि दूसरी फोटो में रणवीर ‘माही’ को KISS करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मेरा माही और दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर शेयर की।
वहीं, इससे पहले साउथ स्टार और RRR फेम राम चरण ने धोनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।





















