सनी देओल के बेटे राजवीर से शादी करेंगी सारा तेंदुलकर? जानिए वायरल खबर का पूरा सच

क्रिकेट और बॉलीवुड के दो बड़े परिवारों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर चर्चा में है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। दावा किया जा रहा है कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर साल 2027 तक की तारीखें सामने आने लगीं। लेकिन अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो जरा रुकिए। सारा और राजवीर की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सारा के एक करीबी सूत्र ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उन्होंने साफ किया है कि दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है और शादी की बातें सिर्फ अफवाह हैं।
सारा और राजवीर की शादी की खबरों पर क्या बोला करीबी ने?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा तेंदुलकर के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। सूत्र ने बताया कि सारा और राजवीर एक-दूसरे से कभी मिले तक नहीं हैं। ऐसे में दोनों की शादी की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। सूत्र के मुताबिक, सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने इन खबरों को बिना वजह फैलाया जा रहा दावा बताया। साथ ही कहा कि सारा इस तरह की अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से सफाई देना पसंद नहीं करेंगी। वह अपनी गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना चाहती हैं। यानी सोशल मीडिया पर जिस शादी को लेकर इतनी चर्चा हो रही है, उसकी सच्चाई कुछ और ही है। फिलहाल सारा और राजवीर की शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
कहा से शुरू हुई थी शादी की चर्चा?
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की अफवाह सबसे पहले सोशल मीडिया पर सामने आई थी। कुछ पोस्ट में दावा किया जाने लगा कि राजवीर देओल साल 2027 में सारा तेंदुलकर से शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि राजवीर अभी से सारा को महंगे गिफ्ट भेज रहे हैं। इन दावों के बाद लोगों के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। क्रिकेट और बॉलीवुड के दो बड़े परिवारों का नाम जुड़ने के कारण यह खबर तेजी से फैलने लगी। हालांकि, अब सारा के करीबी सूत्र ने इन सभी बातों को अफवाह बताया है।
ये भी पढ़ें: सबूत सामने लाने पर मजबूर न करें...! ईशा सिंह के सपोर्ट में आए रजत दलाल, अविनाश मिश्रा को दी चेतावनी;बोले- 'सुधर जा..'
अपनी शादी को लेकर क्या बोल चुकी हैं सारा तेंदुलकर?
सारा तेंदुलकर पहले भी अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में कहा था कि उनके भाई की शादी उनके लिए एक तरह का ट्रायल राउंड थी। सारा ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि वो मेरे लिए एक अच्छा ट्रायल राउंड था। अब मैं जानती हूं कि मुझे क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए’। उनके इस बयान के बाद भी फैंस उनकी शादी को लेकर उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि जब भी सारा का नाम किसी के साथ जोड़ा जाता है, तो सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है।
कौन हैं राजवीर देओल?
राजवीर देओल बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के छोटे बेटे हैं। उन्होंने फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में कदम रखा था। राजवीर की निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। वहीं, सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और अपने काम को लेकर भी सक्रिय रहती हैं। फिलहाल सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह हैं। दोनों के बीच किसी रिश्ते या शादी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों को सच मानना सही नहीं होगा।




















