Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : पूर्व विधायक के पोते ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका मिला शव, पढ़ाई को लेकर था तनाव

Follow on Google News
भोपाल : पूर्व विधायक के पोते ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका मिला शव, पढ़ाई को लेकर था तनाव
भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाले एक 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी  आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं पाया है। मृतक पूर्व विधायक नरेशसिंह पटेल का पोता था। फिल्हाल पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना बुधवार की देर रात की है। छात्र के पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है। घर में मां, बड़ा भाई और छोटी बहन है। बुधवार रात छात्र अंदर वाले कमरे में था और बाकी सदस्य बाहर के कमरे में बातें कर रहे थे। इस बीच छात्र ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छात्र काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो भाई-बहन उसे बुलाने पहुंचे। कमरे का गेट खोलते ही उन्हें भाई का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी बाद चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई को लेकर था तनाव

पुलिस से मुताबिक छात्र के गुमसुम रहने की बात सामने आई है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर किसी तरह के तनाव में था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। छात्र का सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जा रहा है। मौके से मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। ये भी पढ़ें- जबलपुर : रेलवे स्टेशन पर युवक ने की तोड़फोड़, काउंटर में घुसकर मशीन और कंप्यूटर तोड़े, हंगामा देख भागे यात्री
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts