PlayBreaking News

एविएशन-रेस्क्यू ड्रामा :कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ फिर ट्रैक पर, 5 साल बाद शुरू होगी शूटिंग

आने वाले समय में कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। वह ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा  कर रहे हैं।
Follow on Google News
कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ फिर ट्रैक पर, 5 साल बाद शुरू होगी शूटिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी ‘कैप्टन इंडिया’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म का ऐलान 2021 में हुआ था, जब इसका फर्स्ट पोस्टर सामने आया था और कार्तिक पायलट लुक में नजर आए थे। हालांकि इसके बाद प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आया और यह लगभग बंद होता नजर आया, लेकिन अब इसे दोबारा रिवाइव कर दिया गया है।

    ‘चक दे! इंडिया’ और ‘रॉकेट सिंह’ फेम शिमित करेंगे निर्देशन

    फिल्म के निर्देशन में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले इस प्रोजेक्ट को हंसल मेहता डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन उन्होंने बाद में इसे छोड़ दिया। अब इसकी कमान शिमित अमीन के हाथों में है, जो ‘चक दे! इंडिया’ और ‘रॉकेट सिंह’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। मेकर्स इस बार फिल्म को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और अब देरी करने के मूड में नहीं दिख रहे।

    यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ पर आया बड़ा अपडेट : भगवान राम की पहली झलक हनुमान जयंती पर दिखेगी, नामित मल्होत्रा ने शेयर की जानकारी

    प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा बताया जा रहा

    सूत्रों के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होने वाली है। मेकर्स मई से जुलाई के बीच इसे फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल कार्तिक आर्यन टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और उसके पूरा होते ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा बताया जा रहा है।

    कार्तिक एक जांबाज पायलट की भूमिका निभाएंगे

    यह फिल्म एक एविएशन-आधारित रेस्क्यू ड्रामा है, जिसमें कार्तिक एक जांबाज पायलट की भूमिका निभाएंगे। कहानी भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव मिशनों में से एक से प्रेरित है। कार्तिक के करियर के लिहाज से यह फिल्म खास मानी जा रही है, क्योंकि अब तक वह रोमांटिक और थ्रिलर जॉनर में नजर आए हैं, जबकि यह प्रोजेक्ट उन्हें एक नए और गंभीर अवतार में पेश करेगा।

    यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी नोटों की बारिश! राम नवमी पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, 674 करोड़ का आंकड़ा पार!

    कबीर खान की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में भी बिजी हैं कार्तिक

    वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक इन दिनों कबीर खान की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जो किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में वह उनके मेंटर और कोच की भूमिका निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। मुंबई के बाद इसकी शूटिंग कश्मीर के बांदीपोरा जैसे इलाकों में होगी।

    नागार्जुना के साथ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट भी है

    आने वाले समय में कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। वह ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा  कर रहे हैं। इसके अलावा अनुराग बसु की म्यूजिकल लव स्टोरी ‘तू मेरी जिंदगी है’ और भूल भुलैया 4 भी उनके खाते में है। चर्चा यह भी है कि वह नागार्जुना के साथ एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts