Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP ने किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से जताई असहमति, कहा- आगे से कोई बयान न दें

Follow on Google News
BJP ने किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से जताई असहमति, कहा- आगे से कोई बयान न दें
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत के उस बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार तथा हत्याएं हो रही थीं। भाजपा ने कंगना को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें। वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं।

बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं : बीजेपी

भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कंगना ने यह भी कहा था कि तीन विवादास्पद कृषि विधेयकों को वापस ले लिया गया, नहीं तो ‘इन उपद्रवियों' की बहुत लंबी योजना थी और वे देश में कुछ भी कर सकते थे। बयान में कहा गया, ‘‘भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भाजपा कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।'' बयान में कहा गया कि भाजपा की ओर से कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें।

पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता

पार्टी ने कहा, ‘‘भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।'' रनौत ने इस साक्षात्कार में यह भी कहा था कि अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता, तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। ये भी पढ़ें- पॉलिटिक्स का फिल्मी करियर पर पड़ रहा असर, कंगना बोलीं- सांसद होना चुनौतीपूर्ण, मैं शूटिंग नहीं कर पा रही, प्रोजेक्ट्स पेंडिंग हैं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts