मानहानि केस :बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी कंगना रनोट, महिला किसान पर की थी विवादित टिप्पणी

कंगना रनोट ने इस मामले को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया
Follow on Google News
बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी कंगना रनोट, महिला किसान पर की थी विवादित टिप्पणी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोत आज मानहानि से जुड़े मामले में पंजाब के बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 24 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन उस दौरान कंगना पेश नहीं हो पाई थी। उनकी जगह पर उनके जूनियर वकील कोर्ट में उपस्थित हुए थे। 

    कंगना के वकील ने अदालत से स्थायी छूट देने की मांग की थी। दूसरी ओर शिकायतकर्ता किसान महिला के वकील ने मामले को आगे बढ़ाने पर अड़े रहे। इसके बाद कोर्ट ने कंगना पर आरोप तय कर दिए थे। 

    क्या है पूरा मामला

    बता दें यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का है। दरअसल महिंदर का कहना है कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर '100-100' रुपए लेकर आती है। इस पोस्ट के बाद बेबे महिंदर कौर (81) ने कंगना के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था।

    सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंगना

    इस मामले के खिलाफ कंगना ने सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जहां पर उन्होंने इसे रद्द करने के लिए याचिका दायर की, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे अस्वीकार्य किया। इस वजह से उन्हें आज बठिंडा कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया। बता दें बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ निवासी महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। जिससे इस मामले की करीब 13 महीने सुनवाई चली, बाद में बठिंडा कोर्ट ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts