Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोदी जी कंगना से क्या पाएंगे?’ राखी सावंत के बयान पर तिलमिलाईं कंगना रनौत, पलटकर कहा- ‘टैलेंट भी चाहिए!’

राखी सावंत के एक पॉडकास्ट में दिए गए विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी सांसद कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर टिप्पणी की थी। अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राखी पर तीखा पलटवार किया है।
मोदी जी कंगना से क्या पाएंगे?’ राखी सावंत के बयान पर तिलमिलाईं कंगना रनौत, पलटकर कहा- ‘टैलेंट भी चाहिए!’
एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत राखी सावंत के बयान पर भड़क गई

मुंबई। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक्ट्रेस राखी सावंत के हालिया बयान पर दिया गया उनका जवाब है। राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। अब कंगना रनौत ने भी राखी को सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है।

पॉडकास्ट में राखी ने क्या कहा?

पूरा विवाद राखी सावंत के हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ। पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला नेताओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। राखी ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कंगना और स्मृति ईरानी जैसी महिलाओं को राजनीति में इतनी अहम जिम्मेदारी क्यों देते हैं। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। राखी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और बयान की भाषा को लेकर सवाल उठाए।

कंगना रनौत और बाबा रामदेव में सुलह, एक्ट्रेस ने कहा- बड़े भाई का प्रेम स्वीकार, सब भूल चूक माफ

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया जवाब

राखी के बयान पर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे लोग जो खुद को असफल और कड़वाहट से भरा महसूस करते हैं, वे सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाकर अपनी ईर्ष्या और असफलता को सही साबित करने की कोशिश करते हैं। कंगना ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग इस तरह के लगतार और जानबूझकर किए जाने वाले व्यक्तिगत हमलों के सामने कमजोर न पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि हर टिप्पणी से आहत होकर सफाई देने की जरूरत नहीं है।

/img/99/1789466908441

‘फेवर करने से स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिलेगी’

इसके बाद कंगना ने राखी पर सीधे तौर पर निशाना साधा। अपनी पोस्ट में उन्होंने बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई कुछ नहीं देगा। कंगना ने आगे लिखा कि राखी के सारे ‘फेवर’ मिलकर भी उन्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला पाए, क्योंकि उसके लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है। कंगना ने इसी पोस्ट में राखी को लेकर यह भी कहा कि उन्हें अपने रील्स देखने और रोने पर ध्यान देना चाहिए। कंगना का यह जवाब सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

'काम ही नहीं करना तो बैठकें क्यों?' अधिकारियों पर कंगना का फूटा गुस्सा

महिला नेताओं को लेकर भी कंगना ने रखी बात

कंगना ने अपने जवाब में सिर्फ खुद का बचाव नहीं किया, बल्कि सफल महिलाओं को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी बात रखी। उनका कहना था कि किसी महिला की सफलता पर सवाल उठाने के लिए उसके चरित्र को निशाना बनाना सही तरीका नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के व्यक्तिगत हमलों को अपनी कमजोरी न बनने दें। हर आरोप का जवाब देना या हर बात पर सफाई देना जरूरी नहीं है।

सोशल मीडिया पर फिर गरमाया विवाद

राखी सावंत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने राखी के बयान को अनुचित बताया, जबकि कंगना के जवाब की भाषा को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सेलिब्रिटी और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को बयान देते समय भाषा और व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर कितनी सावधानी बरतनी चाहिए।

फिलहाल राखी सावंत के बयान और कंगना रनौत के जवाब ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है। दोनों के बयानों के बाद यह विवाद अब सोशल मीडिया से आगे कितनी दूर जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts