PlayBreaking News

उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी पर भड़की कंगना, कहा- भद्दे और अश्लील मजाक स्वीकार नहीं

यह विवाद 3 अगस्त को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान शुरू हुआ। रैली में उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से तृषा-तृषा के नारे सुनाई दिए। इसके बाद उदयनिधि ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और उस पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा।
Follow on Google News
उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी पर भड़की कंगना, कहा- भद्दे और अश्लील मजाक स्वीकार नहीं
उदयनिधि द्वारा एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी करने पर भड़की कंगना रनौत

एंटरटेनमेंट डेस्क। तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन की विवादित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। उदयनिधि पर एक रैली के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

कंगना- यह कार्रवाई जरूरी थी

कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में सार्वजनिक मंच से अश्लील और अभद्र टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। कंगना ने उदयनिधि की गिरफ्तारी को एक अच्छी मिसाल बताया और कहा कि इससे भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने का संदेश जाएगा।

Breaking News

महिलाओं को राजनीति में घसीटना बंद करें : चिन्मयी श्रीपदा

मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेताओं को राजनीति में महिलाओं को घसीटना बंद करना चाहिए। उनके मुताबिक, जिन महिलाओं का किसी राजनीतिक विवाद से कोई संबंध नहीं है, उन्हें निशाना बनाना गलत है।

चिन्मयी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें उदयनिधि की टिप्पणी का मतलब समझ नहीं आया था। बाद में जब किसी ने उसका अर्थ समझाया तो उन्हें पता चला कि यह महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी थी। उन्होंने कहा कि युवा नेताओं से बेहतर भाषा और व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

यह भी पढ़ें: 'गजनी' फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन : 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दोबारा कैंसर से जूझ रहे थे

खुशबू सुंदर ने भी मांगी माफी

बीजेपी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि स्टालिन के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और महिलाओं का अपमान बताया। खुशबू ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला की गरिमा पर टिप्पणी करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उदयनिधि से अभिनेत्री तृषा कृष्णन से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद 3 अगस्त को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान शुरू हुआ। रैली में उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से तृषा-तृषा के नारे सुनाई दिए। इसके बाद उदयनिधि ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और उस पर महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा।

हालांकि बाद में उदयनिधि स्टालिन ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा किसी व्यक्ति की ओर नहीं, बल्कि कावेरी के पानी की आपूर्ति की तरफ था। इसके बावजूद उनके बयान को लेकर विरोध जारी है और राजनीतिक दलों के साथ-साथ फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने भी उनकी आलोचना की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts