Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिंडौरी में दुर्गा विसर्जन जुलूस में डांस करते समय गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

डिंडौरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह में डांस कर रहे 25 वर्षीय अजय धुर्वे की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज मिलने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि डॉक्टरों ने फैटी हार्ट की समस्या और सिर में चोट को मौत की संभावित वजह बताया है।
डिंडौरी में दुर्गा विसर्जन जुलूस में डांस करते समय गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
डिंडौरी में दुर्गा विसर्जन जुलूस में डांस करते समय गिरा युवक

डिंडौरी। बुधवार रात वन विभाग की कॉलोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए डीजे के साथ चल समारोह निकला था। इसी दौरान अजय धुर्वे नाचते समय अचानक गिर पड़ा। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अजय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और परिवार की देखभाल के लिए उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।

दुर्गा विसर्जन जुलूस में डांस करते समय अचानक गिरा अजय

इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और भीड़ को अलग किया। जांच अधिकारी एसआई मुकेश बैरागी ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि रानी बस स्टैंड के पीछे एक युवक काफी देर से पड़ा है। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉ. एके वर्मा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजय धुर्वे (25), पिता रामचरण धुर्वे, के रूप में हुई है। उसके पिता वन विभाग में वनपाल के पद पर हैं।

ये भी पढ़ें: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, डिंडौरी में परिजनों ने किया चक्काजाम

डीजे के साथ नर्मदा नदी की ओर जा रहा था चल समारोह

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की कॉलोनी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए बुधवार रात करीब 8 बजे डीजे के साथ चल समारोह निकला था। इसमें युवक-युवतियां नाचते हुए नर्मदा नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अजय भी डांस कर रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर गया। पड़ोसी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि वे सभी जुलूस में साथ थे, लेकिन किसी ने अजय को गिरते हुए नहीं देखा। प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। विसर्जन जुलूस में परिवार के सभी लोग साथ थे।

पिता को मिली बेटे के अस्पताल में होने की जानकारी

अजय के पिता रामचरण धुर्वे मंडला जिले के चिरई डोंगरी के रहने वाले हैं। परिवार अजय के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गया है। रामचरण ने बताया कि घर के पास ही दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन जुलूस में परिवार के सभी लोग साथ थे। पत्नी की देखभाल के लिए वह जुलूस के बीच से ही घर लौट आए थे। रात करीब 11:30 बजे उन्हें पता चला कि बेटा अजय अस्पताल में है।

Breaking News

इंदौर से बीए करने के बाद परिवार की देखभाल के लिए लौट आया था अजय

अजय ने इंदौर से बीए किया था और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। चार साल पहले उसकी मां रेखा धुर्वे को पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद वह घर का काम करने में असमर्थ हो गईं। ऐसे में अजय पढ़ाई छोड़कर परिवार की देखभाल के लिए घर लौट आया था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। दीक्षा दसवीं और कृतिका नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

डॉक्टर ने फैटी हार्ट बताया 

जिला अस्पताल डिंडौरी के डॉ. अरुणेंद्र गौतम ने बताया कि अजय को फैटी हार्ट की समस्या थी और उसके सिर में चोट भी थी। उन्होंने कहा कि तेज आवाज मिर्गी, ब्रेन हैमरेज और हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। यह भी अजय की मौत की एक संभावित वजह हो सकती है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts