Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, डिंडौरी में परिजनों ने किया चक्काजाम

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती अनीता और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद बुधवार शाम डिंडौरी में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। दोनों के शव डिंडौरी लाने की मांग को लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, डिंडौरी में परिजनों ने किया चक्काजाम
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला और नवजात की मौत

डिंडौरी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने भी परिजनों को समझाइश दी। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद परिजन जबलपुर जाने के लिए तैयार हुए।

मंगलवार रात जबलपुर मेडिकल कॉलेज किया था रेफर

मृतका के परिजन दीपचंद धुर्वे के मुताबिक, गर्भवती अनीता को डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उसकी हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान अनीता और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना की खबर मिलने के बाद परिजन सदमे में आ गए। इसके बाद उन्होंने दोनों के शव डिंडौरी लाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: मंडला में दादा-पोती की डूबने से मौत, नहाने गए थे दतला नाला; गांव में पसरा मातम

पुलिस ने परिजनों को दी समझाइश 

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने परिजनों को समझाया कि अनीता और उसके बच्चे की मौत के मामले में जबलपुर पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम और आवश्यक जांच की जाएगी। इन प्रक्रियाओं के लिए मायके पक्ष के लोगों का जबलपुर पहुंचना जरूरी है। अधिकारियों ने परिजनों को जांच की प्रक्रिया समझाते हुए सहयोग करने की अपील की।

Breaking News

अस्पताल ने उपलब्ध कराई एंबुलेंस

सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि परिजनों को जबलपुर ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वे जाने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक ओमकार मरकाम की समझाइश के बाद परिजन राजी हुए। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद वे एंबुलेंस से जबलपुर रवाना हो गए। मां और नवजात की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts