People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    राष्ट्रीय

    जन्मदिन विशेष: संघर्ष और जनसेवा के सच्चे जनक, कैसे हुए दिग्गी राजा के नाम से मशहूर? जानें पूरी कहानी!

    28 फरवरी को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का जन्मदिन आता है। वह नेता नगरी के एक ऐसे चेहरे हैं, जिनके बिना राजनीति की साख हमेशा अधूरी है और अधूरी ही रहेगी।
    Publish Date: 28 Feb 2026, 12:16 PM (IST)Updated On: 28 Feb 2026, 12:33 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    संघर्ष और जनसेवा के सच्चे जनक, कैसे हुए दिग्गी राजा के नाम से मशहूर? जानें पूरी कहानी!
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      विपक्ष के महत्वपूर्ण व कद्दावर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज 78 साल के हो गए हैं। 28 फरवरी साल 1947 को इंदौर में इनका जन्म हुआ। इस प्रतिभाशाली नेता को सियासत विरासत में मिली थी। क्योंकि इनके पिता बलभद्र सिंह पहले से ही विधायक रहे चुके थे। इन्होंने साल 1969 में केवल 22 साल की उम्र में राघोगढ़ नगरपालिका का चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर का आगाज कर लिया था। 

      फिर यह सिलसिला चलता चला गया। पहले विधायक, फिर सांसद और बाद में मुख्यमंत्री बनने का कारवां बढ़ता चला गया। वर्तमान में वे  राज्यसभा के सांसद हैं। कांग्रेस के सबसे मजबूत नेताओं में शुमार , दिग्विजय जी की बढ़ती उम्र भी उन्हें उनकी अहमियत घटाने नहीं देती। आज भी  वर्तमान दौर में इस नेतृत्वकर्ता  की सियासी प्रासंगिकता लगातार बनी हुई है।

      आखिर कैसे मिला दिग्गी राजा का नाम?

      दिग्विजय को राजनीति विरासत में मिली लेकिन अपनी महत्वपूर्ण छवि उन्होंने अपने दम पर बनाई है। उन्हें  दिग्गी राजा नाम का ये जो नाम मिला उसमें राघोगढ़ राजघराने का कोई कनेक्शन नहीं है। असल में  उन्हें यह नाम एक अखबार के संपादक ने दिया था। आइए जानें इस नाम के पीछे की पूरी कहानी


      राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनते ही युवा कांग्रेस नेताओं की एक कोर टीम बनाई थी। दिग्विजय सिंह उस समय उस महत्वपूर्ण टीम का हिस्सा  होने के साथ-साथ लोकसभा के सांसद भी थे। उन्हीं दिनों एक दिन दिल्ली के एक बड़े होटल में एक मीटिंग हो रही थी, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता और पत्रकार मौजूद थे। इसमें आरके करंजिया भी थे, जो एक अखबार के संपादक थे।

      हुआ यूं कि जबभी करंजिया दिग्विजय सिंह का नाम लेते, वे अटक जाते। कई बार कोशिश करने के बाद भी वे दिग्विजय का सही उच्चारण नहीं कर पाए। तब ऐसे में करंजिया ने उन्हें पहली बार दिग्गी राजा कहा। यह नाम छोटा और बोलने में आसान था। उन्होंने अपनी सहूलियत के लिए उन्हें दिग्गी राजा कहा था, लेकिन तभी से यह नाम दिग्विजय के साथ ऐसा जुड़ा जो आजतक जुड़ा हुआ है। चाहे चुनाव की रैलियां हो या अखबार की खबरें आज तक दिग्विजय सिंह को लोग दिग्गी राजा के नाम से जानते हैं। 

      ये भी पढ़ें: बनारस की दालमंडी में कभी गूंजती थी बिस्मिल्ला खां की शहनाई, आज तोड़-फोड़ का शोर

      थानेदार ने रोक दी मोदी की गाड़ी, वजह दिग्विजय

      ये घटना साल 1998 की है, जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने थे। उस समय मोदी को प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। उनदिनों दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। नरेंद्र जी उस समय रायपुर से भोपाल लौटे थे और पार्टी के प्रदेश कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही एयरपोर्ट से दो कारों में मोदी कार्यालय की ओर निकले ही थे, उससमय उनके साथ पार्टी के कुछ नेता और कुछ पत्रकार भी मौजूद थे। तभी मोदी की कार भोपाल के हमीदिया चौराहे पर पहुंची तो एक थानेदार ने उसे रुकने का इशारा किया।

      ड्राइवर ने पुलिसवाले को समझाने की कोशिश भी की। कार में नरेंद्र मोदी के होने के बारे में जानते हुए भी पुलिसकर्मी अपनी बात पर अड़ा रहा। थानेदार को धमकी भी दी गई कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनी तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे लेकिन थानेदार इसके बाद भी अपनी बात से पीछे नहीं हटा। बाद में यह बात सामने आई कि इस पूरे प्रकरण के पीछे दिविजय सिंह थे। मोदी के पीछे उनकी गाड़ी थी जबतक दिग्गी राजा का काफिला निकला नहीं मोदी की गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। यह पूरी कहानी इस बात को अच्छे तरीके से दर्शाती है कि उस दौर में दिग्विजय सिंह कितने दबंग नेता हुआ करते थे।

        

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Congress Leader

      Birthday Special Story

      Digvijay Singh

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Geetanjali Sharma
      By Geetanjali Sharma

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....