Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

500 करोड़ की जमीन को लेकर बवाल:पुलिस पर हमला, दो जवान गंभीर घायल

कनाड़िया क्षेत्र की विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला किया गया। दोनों जवान घायल हुए, जबकि मामले में कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस पर हमला, दो जवान गंभीर घायल
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपए मूल्य की विवादित जमीन को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। आरोप है कि भूमाफिया से जुड़े लोगों ने डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों पर लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दो दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सवाल खड़े हुए, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की गई।

यह भी देखें: सिवनी में बड़ा हादसा: कंप्यूटर कक्ष में भीषण आग, कुछ ही मिनटों में तकनीकी उपकरण पूरी तरह नष्ट

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे डायमंड कॉलोनी स्थित एक विवादित जमीन पर हुई। बताया जा रहा है कि जमीन के वास्तविक मालिक वहां पहुंचे थे, जहां पहले से कब्जा जमाए बैठे कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि मोहसिन खान और उसके साथियों ने विवाद के दौरान गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया।

यह भी देखें: Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो को मिलेगी नई रफ्तार, दो दिन बंद रहेगा संचालन, सिग्नलिंग सिस्टम की होगी जांच

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों पर भी कथित रूप से हमला कर दिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने लाठियों और ईंटों से हमला कर कांस्टेबल विजय सिकरवार और कांस्टेबल आशीष शर्मा को घायल कर दिया।हमले में कांस्टेबल विजय सिकरवार के सिर में 16 टांके आए, जबकि कांस्टेबल आशीष शर्मा के सिर में 8 टांके लगाए गए। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने आशीष शर्मा का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद मारपीट का वीडियो डिलीट कर दिया।

यह भी देखें: ज्वेलर्स को बातों में उलझाया: डेढ़ लाख के गहने लेकर बाइक से फरार

घटना की सूचना मिलने पर कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसिन खान और उसके एक साथी को हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में मामला शांत कराने की कोशिशें भी की गईं। सूत्रों के अनुसार जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह लंबे समय से कब्जे और स्वामित्व को लेकर विवादों में रही है। इस जमीन की कीमत करीब 500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों और भूमाफिया के नाम भी चर्चा में हैं, जिसके चलते कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी देखें: मुंबई में बारिश का कहर! 24 घंटे की बारिश में डूबे रेलवे ट्रैक, सड़कों पर तैरने लगे वाहन, IMD का रेड अलर्ट

मामला पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह तक पहुंचने के बाद मंगलवार को कनाड़िया थाना प्रभारी को तलब कर पूरी जानकारी ली गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी देखें: उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : 16 हजार वर्ग किमी क्षेत्र वाली अधिसूचना पर उठे संवैधानिक सवाल?

वहीं कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके अनुसार जमीन को लेकर सामान्य विवाद हुआ था और पुलिसकर्मियों के साथ केवल झड़प हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। हालांकि अब एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts