कैलाश विजयवर्गीय का बयान.. बाहर के खिलाड़ी जब भी कहीं घूमने जाए , किसी लोकल आदमी को साथ में लेकर जाए

कैलाश विजयवर्गीय का बयान..  बाहर के खिलाड़ी जब भी कहीं घूमने जाए , किसी लोकल आदमी को साथ में लेकर जाए
फाइल फ़ोटो
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ और बैड टच की घटना हुई थी। वहीं अब इसको लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है। इसे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी के लिए सबक बताया है।बाहर के खिलाड़ी जब भी कहीं घूमने जाते हैं उन्हें किसी लोकल आदमी को साथ में लेकर जाना चाहिए.। विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो किसी समय कही बाहर गए थे।  उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों के कपड़े फटे हुए देखे हैं। कई लड़कियों को फुटबॉल खिलाड़ियों को चूमते भी देखा हैं। कभी-कभी खिलाड़ियों को भी अपनी लोकप्रियता का एहसास नहीं होता इसलिए खिलाड़ी भी अपनी लोकप्रियता का ध्यान रखें यह घटना सबको एक सबक देती है।

    आरोपी पर लगाई रासुका -

    वही दूसरी और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाई की , आरोपी अकील निवासी आजाद नगर को पुलिस के द्वारा कल ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद इसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से एक दिन का रीमांड ले लिया गया।

     एमपीसीए ने टीम से माफी भी मांगी -

     मप्र क्रिकेट एसो. (एमपीसीए) ने कहा कि खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार से दु:खी और स्तब्ध हैं। एमपीसीए ने टीम से माफी भी मांगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी चिंता जताई है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बदनामी होती है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts