Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गंदगी में बन रहा था पनीर–घी! खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 600 किलो से ज्यादा सामग्री जब्त

 गंदगी में बन रहा था पनीर–घी! खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 600 किलो से ज्यादा सामग्री जब्त
डेरी पर कार्यवाई करते हुए अधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर में मिलावट और लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटा बांगड़दा रोड स्थित मुस्कान डेयरी नमकीन एवं स्वीट्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में पनीर, घी और क्रीम का निर्माण बेहद गंदगी भरे हालातों में होते पाया गया, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था। मौके पर राजेश प्रजापत मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान पनीर, क्रीम और तेल के नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि संदेह के आधार पर करीब 150 किलो पनीर, 300 किलो क्रीम और 150 किलो घी जब्त किया गया।

    खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान में न तो साफ-सफाई के मानकों का पालन किया जा रहा था और न ही खाद्य लाइसेंस की शर्तों का। फर्श, बर्तन और निर्माण स्थल पर गंदगी फैली हुई थी, वहीं कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानक के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। अधिकारियों ने इसे सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सुधार होने तक बंद करा दिया।

     

    खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि मिलावटखोरों और लापरवाह खाद्य कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई शहर के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए भी सख्त चेतावनी मानी जा रही है कि नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts