कर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड :वायरल अश्लील वीडियो मामले में कार्रवाई, स्मगलिंग में गिरफ्तार हो चुकी है बेटी रान्या राव

कर्नाटक पुलिस के DGP के. रामचंद्र राव को वायरल अश्लील वीडियो के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच का आदेश दिया। राव ने आरोपों का खंडन किया है। ये वीडियो आठ साल पुराना बताया जा रहा है। राव की बेटी रान्या राव सोना तस्करी मामले में जेल में हैं।
वायरल अश्लील वीडियो मामले में कार्रवाई, स्मगलिंग में गिरफ्तार हो चुकी है बेटी रान्या राव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के. रामचंद्र राव को उनके कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला राज्य में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे अधिकारी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो। उन्होंने संबंधित विभाग से पूरी जानकारी मांगी और कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वायरल वीडियो का सच और विवाद

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से DGP के. रामचंद्र राव को अपने कार्यालय में अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। वीडियो के सामने आने के बाद राज्य सरकार और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    रामचंद्र राव ने वीडियो को झूठा और मॉर्फ्ड बताया। उन्होंने कहा कि, उन्हें नहीं पता कि यह कैसे हुआ और किसने किया। वीडियो के समय की बात करें तो यह करीब आठ साल पुराना बताया जा रहा है, जब वे बेलगावी में तैनात थे।

    DGP ने गृह मंत्री से की मुलाकात की कोशिश

    वीडियो वायरल होने के बाद रामचंद्र राव कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा, मैं पूरी तरह हैरान हूं। यह वीडियो मनगढ़ंत हैं और मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है। आजकल किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है। मैं अपने वकील से आगे की कार्रवाई के बारे में बात कर रहा हूं।

    सस्पेंशन ऑर्डर में क्या कहा गया

    राज्य सरकार ने सस्पेंशन आदेश में लिखा है कि, राव का यह व्यवहार सरकारी नियमों का उल्लंघन है और इसके कारण सरकार को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सस्पेंशन के दौरान राव बिना लिखित अनुमति हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते। सस्पेंशन के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें किसी भी प्रशासनिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी।

    Featured News

    राजनीतिक और सार्वजनिक प्रतिक्रिया

    इस मामले पर सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि, यह पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक और माफ करने लायक अपराध है। वहीं मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि, अगर किसी अधिकारी ने गलत किया है तो सरकार कार्रवाई करेगी।

    स्मगलिंग में गिरफ्तार हो चुकी है बेटी रान्या राव

    • रामचंद्र राव कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव कर्नाटक के बड़े सोना तस्करी (Gold Smuggling Case) मामले में बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद है।
    • मार्च 2025 में दुबई से लौटते समय रान्या के पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें जब्त की गई थीं, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपए बताई गई।
    • उनके घर और संपत्ति से कुल 2.06 करोड़ रुपए के सोने-जेवरात और 2.67 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए थे।
    • इस मामले में रान्या ने अपने पिता की किसी भी भूमिका से इनकार किया था।
    • रामचंद्र राव पहले इस मामले के दौरान छुट्टी पर भेजे गए थे, लेकिन कुछ महीनों बाद उन्हें DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के पद पर बहाल कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: भाजपा में बदलाव: नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा ऐलान; निर्विरोध चुने गए पार्टी के 12वें प्रेसिडेंट

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts