Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रैपर को बुलाने की जरूरत क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं: कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए रैपर और सिंगर्स को बुलाए जाने के सवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुनने जनता नहीं आ रही।
रैपर को बुलाने की जरूरत क्या है, राहुल गांधी खुद ही काफी हैं: कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर। सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए रैपर और सिंगर्स को बुलाए जाने के सवाल पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी ली। मंगलवार को भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने उनसे इस संबंध में सवाल किया। विजयवर्गीय ने कहा, “राहुल गांधी को सुनने जनता नहीं आ रही। हमारे लिए तो राहुल गांधी ही काफी हैं।” उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं के बीच भी ठहाके गूंज उठे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। इसी अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत इंदौर के 85 वार्ड, 35 मंडल, 345 शक्ति केंद्र और 2,097 बूथों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाम 7 बजे प्रत्येक बूथ के लाभार्थी परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। रात 8 बजे राजवाड़ा पर दीपोत्सव होगा, जहां 2 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शहर के अलग-अलग स्थानों पर मिलाकर 5 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘अब लूट UPI तक पहुंच गई’... UPI के ‘No Fee’ पर उठे सवाल, खरगे-राहुल ने मोदी सरकार को घेरा

रक्तदान से स्वच्छता तक 13 कार्यक्रम होंगे 

अभियान संयोजक जीतू जिराती ने बताया कि एक महीने के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आंगनवाड़ी कार्यक्रम, लाभार्थियों की सफलता की कहानियां और जनसंपर्क सहित 13 रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एमवाय अस्पताल सहित सभी 85 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

सेवा ज्योति यात्रा के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर 

अभियान के तहत 7 अक्टूबर को बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके अलावा ‘वडनगर से वाराणसी’ यात्रा और ‘सेवा सेतु’ अभियान भी चलाया जाएगा। इनके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका के दबाव में लगाया जा रहा UPI ट्रांजेक्शन चार्ज', राहुल गांधी का आरोप

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts