Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप : पति के साथ टेंट लगाकर सो रही थी, खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची पीड़िता

Follow on Google News
झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप : पति के साथ टेंट लगाकर सो रही थी, खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची पीड़िता
दुमका। झारखंड के दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट का है। यहां स्पेन की रहने वाली महिला पति के साथ घूमने पहुंची थी। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर भारत आए हुए थे, ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए। इसके बाद बांग्लादेश और फिर झारखंड के दुमका पहुंचे थे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे और फिर उन्हें नेपाल जाना था। रात होने पर महिला पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर रही थी, उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट भी की। [caption id="attachment_108894" align="aligncenter" width="600"] पुलिस की टीम स्पेनिश महिला को एस्कॉर्ट कर अस्पताल लाई।[/caption] वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।  महिला को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विधानसभा में गूंजा मामला

बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी यह मामला उठा। BJP विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच होनी चाहिए। जांच कमेटी बनाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही दुमका के SP को तत्काल हटाने की मांग की। ये भी पढ़ें- झारखंड में कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल, पार्टी को लेकर दिया बड़ा बयान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts