Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड:पाकुड़ में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बस पलटी; 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पाकुड़ में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बस पलटी; 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

झारखंड के पाकुड़ जिले में बारातियों से भरी बस के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ढलान पर बिगड़ा बस का संतुलन 

यह दुर्घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर मलीपाड़ा ढलान के पास हुई। जानकारी के अनुसार बस सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर वापस लौट रही थी। रास्ते में मलीपाड़ा गांव के पास ढलान पर बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग... कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट? रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग और एक नाबालिग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

30 से ज्यादा लोग घायल 

बस में सवार 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: महिला बाल विकास विभाग के जेडी के ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts