इंदौर:महिला बाल विकास विभाग के जेडी के ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने बुधवार सुबह उनके निवास, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच में करोड़ों रुपए की खेती की जमीन, भूखंड और भवन निर्माण में निवेश का पता चला है। मामले में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
30 साल की सेवा में आय से कई गुना अधिक संपत्ति
बता दें कि लक्ष्मीनारायण कंडवाल की नियुक्ति वर्ष 1996 में हुई थी। जांच में सामने आया कि 30 वर्षों की सेवा अवधि में उनके वेतन से होने वाली कुल आय लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपए है। आय से अधिक संपत्ति का सत्यापन कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास द्वारा कराया गया। सत्यापन के बाद उनके खिलाफ धारा 13 (1) बी और 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Rewa News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, कर ली आत्महत्या
घर और अन्य ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
लोकायुक्त की टीम बुधवार सुबह करीब 6 बजे आनंद विहार, स्कीम नंबर 103 स्थित उनके निवास पर पहुंची। इसके साथ ही टीम ने उनके जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।
करोड़ों की खेती की जमीन का खुलासा
कार्रवाई के दौरान पत्नी, बेटों, बहू और रिश्तेदारों के नाम पर ग्राम सोनवाय, तारपुरा, बनेडिया और बेकल्या सहित कई स्थानों पर कृषि भूमि और भूखंड पाए गए। आनंद विहार स्कीम नंबर 103 में भूखंड खरीदने और उस पर जी+3 करीब 13,560 वर्गफीट भवन निर्माण में 2 करोड़ 66 लाख 57 हजार 450 रुपए खर्च होना सामने आया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर खेती की जमीन और भूखंडों की खरीद में कुल लगभग 9 करोड़ 76 लाख 15 हजार 004 रुपए खर्च किए जाने की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हर एंगल से जांच में जुटी टीम
जिम, डिपार्टमेंटल स्टोर, बैंक लॉकर भी जांच के दायरे में
लोकायुक्त टीम एमएस जिम सेंटर भी पहुंची, जो दो मंजिला भवन में संचालित हो रही है। यहां आधुनिक फिटनेस उपकरण और महंगी एक्सरसाइज मशीनें मिलीं। डिपार्टमेंटल स्टोर में भी बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं, जिसके वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान बैंक ऑफ इंडिया सांठा बाजार शाखा में एक बैंक लॉकर भी मिला है। लोकायुक्त की टीम अब लॉकर और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगी।
कई जगहों पर करोड़ों रुपए की जमीन में निवेश
जांच के दौरान 0.097 हेक्टयर कृषि भूमि 6,64,170 रुपए, ग्राम तारपुरा तहसील जिला धार में पटवारी हल्का नंबर 61 के सर्वे क्रमांक 33 रकबा 2.560 हेक्टयर कृषि भूमि 9,36,655 रुपए तथा भूखंड क्रमांक 149-सी आनंद विहार स्कीम नम्बर 103 को क्रय करने एवं भूखंड पर जी+3 करीब 13,560 वर्गफीट भवन निर्माण पर 2,66,57,450 रुपए व्यय करना सामने आया है। इसके अलावा योजना क्रमांक 140 स्थित भूखंड क्रमांक 220 ए.एम. (54 वर्गमीटर) पर 21,90,806 रुपए और योजना क्रमांक 140 सेक्टर ए टाइप एमके भूखंड क्रमांक 378 ए.एम. क्रय करने पर 15,34,572 रुपए खर्च किए गए। ग्राम बनेडिया जिला धार में 0.879 हेक्टयर कृषि भूमि पर 12,26,118 रुपए, 1.176 हेक्टयर कृषि भूमि पर 22,71,327 रुपए तथा 2.100 हेक्टयर कृषि भूमि पर 40,55,940 रुपए व्यय करना पाया गया।












