Jennifer Winget Wedding:12 साल बाद जेनिफर विंगेट की नई शुरुआत? लंदन में हुई गुपचुप रचाई शादी

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी कथित शादी की खबरें हैं। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने 16 जुलाई को लंदन में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी कर ली है। इसी बीच उनका ब्राइडल गाउन ट्रायल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसने इन खबरों को और हवा दे दी है। हालांकि, अब तक जेनिफर या विलियम की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
12 साल बाद फिर चर्चा में जेनिफर की पर्सनल लाइफ
जेनिफर विंगेट की शादी की खबरों ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी लंदन में बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विवाह किया। हालांकि, जब तक जेनिफर या विलियम आधिकारिक पुष्टि नहीं करते, तब तक इन खबरों को केवल रिपोर्ट्स और चर्चाओं के आधार पर ही देखा जा रहा है।
ब्राइडल गाउन वाला वीडियो बना चर्चा का कारण
शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जेनिफर विंगेट ब्राइडल गाउन पहनकर उसकी फिटिंग चेक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में शादी की तारीख या समारोह से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दिखाई देती।
कौन हैं विलियम इस्माइल?
विलियम इस्माइल सिंगापुर के रहने वाले बिजनेसमैन हैं। वह MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। इससे पहले वह UBS इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम जेनिफर विंगेट के साथ जोड़ा जा रहा था।
ये भी पढ़ें: Entertainment News: राजेश शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कीड़े के काटने के बाद हुए थे भर्ती
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री में हुई थी और कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने विवाह किया लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में करण ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली।
तलाक के बाद खुद को संभालने में लगा समय
तलाक के बाद जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया से दूर रखा। कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस दौर से बाहर निकलने में उन्हें समय लगा। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह अपने काम पर ध्यान दिया और कई सफल टीवी शो का हिस्सा बनीं। अब शादी की खबरों के बीच फैंस उनकी नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: 'मैं मैन हेटर हूं... पति को दारू पीकर मारना है'; India's Got Latent 2 में बिहार की टीचर के ऑडिशन पर मचा बवाल
फिलहाल जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की ओर से शादी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए वायरल वीडियो और सामने आई रिपोर्ट्स के बावजूद फैंस दोनों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो यह जेनिफर की जिंदगी का नया अध्याय होगा।











