Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Entertainment News:राजेश शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कीड़े के काटने के बाद हुए थे भर्ती

अभिनेता राजेश शर्मा की सेहत को लेकर सामने आई चिंता के बीच अब राहत भरी खबर आई है। कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
राजेश शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कीड़े के काटने के बाद हुए थे भर्ती
राजेश शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी

राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। अब FWICE की ओर से उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी दी गई है। बताया गया है कि अभिनेता की हालत पहले से बेहतर है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वह एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश भी जा सकते हैं। 

शूटिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

इस महीने की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान Rajesh Sharma की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी पारिवारिक मित्र सुदीपा चटर्जी ने बताया था कि शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले कोलकाता ले जाया गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंद्रदेव को मनाने का अनोखा टोटका : भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

FWICE ने दिया नया हेल्थ अपडेट

अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने अभिनेता की सेहत को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। उनके अनुसार राजेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह फिलहाल मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता की रिकवरी अच्छी चल रही है और वह जल्द ही अपने पेशेवर काम पर लौट सकते हैं।

Breaking News

'फौजी' की टीम ने दावों पर जताई आपत्ति

राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने की वजह को लेकर फिल्म 'फौजी' की टीम का अलग पक्ष भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स का कहना है कि उन्हें शूटिंग के दौरान ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उनका दावा है कि राजेश शर्मा अपनी निर्धारित शूटिंग इन खबरों के सामने आने से लगभग एक सप्ताह पहले ही पूरी कर चुके थे और उसके बाद घर लौट गए थे।

फैंस कर रहे जल्द वापसी का इंतजार

राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर सामने आई खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई थी। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए भावुक संदेश शेयर किया था। फिलहाल राजेश शर्मा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके स्वस्थ होने की खबर से फैंस ने राहत की सांस ली है और अब सभी उनकी जल्द वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts