'मैं मैन हेटर हूं... पति को दारू पीकर मारना है';India's Got Latent 2 में बिहार की टीचर के ऑडिशन पर मचा बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क। India's Got Latent Season 2 का तीसरा एपिसोड एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार चर्चा किसी बड़े सेलिब्रिटी की नहीं, बल्कि बिहार की रहने वाली कंटेस्टेंट साक्षी झा की हो रही है। उनके ऑडिशन के दौरान दिए गए कुछ बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। शो में मौजूद सभी जजों ने उनकी परफॉर्मेंस को 0 अंक दिए। इतना ही नहीं, दर्शकों ने भी उनकी प्रस्तुति को पसंद नहीं किया और जीरो रेटिंग देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। एपिसोड सामने आने के बाद साक्षी झा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बिहार की रहने वाली हैं साक्षी झा
साक्षी झा बिहार की रहने वाली हैं और पेशे से एक टीचर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करती हैं जो पुरुष प्रधान सोच के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। शो में एंट्री के दौरान उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह खुद को मैन हेटर यानी पुरुषों से नफरत करने वाली मानती हैं। उनका यह बयान सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग चौंक गए।
बातचीत के दौरान दिए कई विवादित बयान
ऑडिशन के दौरान साक्षी झा ने पुरुषों को लेकर कई ऐसी बातें कहीं, जिन पर पैनलिस्टों ने भी हैरानी जताई। उन्होंने बातचीत में कहा कि उन्हें पुरुषों से खास लगाव नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने पिता और भाई से भी भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं होता। उनके इन बयानों के बाद मंच पर कुछ समय के लिए माहौल गंभीर और असहज हो गया। जजों ने उनसे कई सवाल पूछे, लेकिन उनके जवाबों से किसी की भी राय नहीं बदली।
जजों ने दिए ZERO
ऑडिशन खत्म होने के बाद जब रेटिंग देने की बारी आई तो शो के सभी पैनलिस्टों ने साक्षी झा को 0 अंक दिए। दिलचस्प बात यह रही कि साक्षी ने अपनी परफॉर्मेंस को खुद 8 में से 8 अंक दिए थे और उन्हें विश्वास था कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।
दर्शकों ने भी कहा- जीरो
ऑडिशन के बाद शो के होस्ट समय रैना ने दर्शकों से भी साक्षी की परफॉर्मेंस पर राय मांगी। इस दौरान ऑडियंस ने एक साथ जीरो... जीरो... कहकर प्रतिक्रिया दी। इस तरह साक्षी झा इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें जजों और दर्शकों दोनों से शून्य अंक मिले।
सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
एपिसोड रिलीज होने के बाद साक्षी झा का ऑडिशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने उनके बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी पूरे वर्ग के प्रति इस तरह की सोच सही नहीं है। कुछ यूजर्स का कहना था कि महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता की बात होनी चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के प्रति नफरत की।
कुछ ही देर में बड़ा धमाका! खास अंदाज में ‘India’s Got Latent Season 2’ का कमबैक, फैंस हैरान!
कुछ लोगों ने बचाव भी किया
हालांकि सोशल मीडिया पर हर किसी की राय एक जैसी नहीं रही। कुछ यूजर्स का कहना है कि रियलिटी शो में कंटेस्टेंट अक्सर लोगों का ध्यान खींचने के लिए अलग या विवादित बातें कहते हैं। उनका मानना है कि शो का उद्देश्य मनोरंजन भी होता है, इसलिए हर बयान को पूरी तरह गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी कंटेस्टेंट की पूरी सोच का आकलन केवल एक छोटे से वीडियो या क्लिप के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।
फिर विवादों में आया 'इंडियाज गॉट लेटेंट'
'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। लगभग हर नए एपिसोड के बाद किसी न किसी कंटेस्टेंट, बयान या घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो जाती है।
वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
साक्षी झा के ऑडिशन की कई क्लिप्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई उनके विचारों का विरोध कर रहा है तो कोई इसे केवल शो का हिस्सा मान रहा है। फिलहाल इंटरनेट पर इस ऑडिशन को लेकर बहस जारी है और यह एपिसोड चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।











