Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jawan Second Day Collection : शाहरुख खान की जवान का दुनिया भर में जलवा, दो दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Follow on Google News
Jawan Second Day Collection : शाहरुख खान की जवान का दुनिया भर में जलवा, दो दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड किंग खान की मूवी 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया था। दूसरे दिन भी फिल्म ने जमकर कमाई की। शुरुआती दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने फिल्म को 200 करोड़ क्लब में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही दो दिनों में जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231 करोड़ रुपए हो गया है। पहले दिन जवान ने 129.6 करोड़ कमाए। बंपर कमाई के साथ ही शाहरुख खान जवान की बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी शानदार बिजनेस

जवान घरेलू बाजार के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी शानदार बिजनेस कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसके आंकड़े सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। फिल्म ने दो दिनों गुरुवार और शुक्रवार को नार्थ अमेरिका मे शानदार कलेक्शन करते हुए अलग-अलग लोकेशन्स से 11.29 करोड़ कमाए। वहीं यूनाइटेड किंगडम में 6.41, ऑस्ट्रेलिया से 4.77, जर्मनी में 2.64, और न्यूजीलैंड से सबसे कम 96.06 लाख का कलेक्शन किया है। https://twitter.com/taran_adarsh/status/1700419088768749833

रविवार को बढ़ सकता है और कलेक्शन

फिल्म तीसरे दिन यानी शनिवार को भी नेशनल चेन्स पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने आज दोपहर 12:30 तक पीवीआर और आइनॉक्स पर 16.75, करोड़ सिनेपोलिस पर 4.50, मिराज 1.25, और मूवीमैक्स पर 60 लाख का कलेक्शन किया है। लेकिन कल यानी रविवार को वीक ऑफ के चलते कलेक्शन में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है।

‘द नन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘जवान’ दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं जवान के सामने अमेरिका की हॉरर मूवी 'द नन 2' धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 4.36 करोड़ रुपाए का कलेक्शन कर लिया है। 'द नन 2' ने पहले दिन 2.01 करोड़, दूसरे दिन 2.35 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज की कमाई को मिलाकर संभावना जताई जा रही है कि फिल्म 3.08 करोड़ कमा लेगी। (इनपुट – विवेक राठौर) ये भी पढ़ें-  बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का धमाका! पहले दिन हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास; नहीं तोड़ पाई Barbie का रिकॉर्ड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts