PlayBreaking News

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का धमाका! पहले दिन हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास; नहीं तोड़ पाई Barbie का रिकॉर्ड

Follow on Google News
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का धमाका! पहले दिन हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास; नहीं तोड़ पाई Barbie का रिकॉर्ड
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (JAWAN) के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया। जवान ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ दिया है।

हर जगह JAWAN की चर्चा

शाहरुख की जवान पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजाया है। फिल्म ने नेशनल चेन्स में 29.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जवान के पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने हिन्दी में 65 करोड़, तमिल और तेलुगू में 5-5 करोड़ रुपए की कमाई की।

जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

घरेलू बाजार में फिल्म जवान का कलेक्शन 75 करोड़ रहा। वहीं, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म जवान करीब 350 करोड़ में बनी है, जिसने पहले ही दिन अपनी लागत के 20 फीसदी से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीकेंड तक फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

जवान नहीं तोड़ पाई Barbie का रिकॉर्ड

बॉलीवुड की जवान हॉलीवुड की Barbie को टक्कर नहीं दे सकी। गौरतलब है कि हॉलीवुड की फिल्म Barbie ने रिलीज के पहले दिन ही 23.5 करोड़ डॉलर की कमाई कर एक नया इतिहास रचा था।

जवान ने गदर 2, KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जवान के पहले दिन की कमाई का फाइनल डेटा शेयर किया है। फिल्म ने पीवीआर और आईनॉक्स में 24 करोड़ रुपए, सिनेपॉलिस में 5.96 करोड़ और मूवी मैक्स में 1.02 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले शाहरुख खान की ही पठान ने पहले दिन नेशनल चेन्स पर 27.02 करोड़, KGF 2 के हिंदी संस्करण ने 22.15 करोड़ और वॉर ने 19.67 करोड़ का कलेक्शन किया था। https://twitter.com/taran_adarsh/status/1700007258040717407?s=20

मूवी को U/A सर्टिफिकेट मिला

सेंसर बोर्ड ने किंग खान की जवान को U\A सर्टिफिकेट दिया है, जिसे हर उम्र/वर्ग के लोग देख सकते हैं। फिल्म करीब 3 घंटे, यानी 2 घंटे 49 मिनट की है।

जवान के लिए स्पेशल शो

देशभर में जवान के लिए स्पेशल शो रखे गए हैं। जिसमें 8 सितंबर को बंगाल के रायगंज में लेट नाइट रात के 2:15 बजे का शो, वहीं कई जगह सुबह 5:30 बजे की स्क्रीनिंग भी रखी गई है।

टेलीग्राम समेत कई साइट्स पर ऑनलाइन लीक हुई 'जवान'

सिनेमाघरों में रिलीज के चंद घंटों बाद ही फिल्म जवान ऑनलाइन लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जवान के लीक होने की जानकारी उनके एक फैन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जवान का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसे लोग फ्री डाउनलोड ऐप, यूटोरेंट साइट और टेलीग्राम से डाउनलोड कर रहे हैं। फिल्म में शाहरूख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (कैमियो रोल में), सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में JAWAN ने तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी कमाई पक्की
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts