Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Fumio Kishida Resign : जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ेंगे फूमियो किशिदा, चुनाव लड़ने से भी किया इनकार; जानें क्या है वजह

Follow on Google News
Fumio Kishida Resign : जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ेंगे फूमियो किशिदा, चुनाव लड़ने से भी किया इनकार; जानें क्या है वजह
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह सितंबर में पद छोड़ देंगे, उनका तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सितंबर में होने वाले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से भी इनकार कर दिया है। सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अगले महीने नए अध्यक्ष का चुनाव होते ही किशिदा पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

अक्टूबर 2021 को संभाला था पद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुमियो किशिदा ने सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक (एलडीपी) की पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। किशिदा ने बुधवार (14 अगस्त) को कहा कि उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वह अगले महीने एलडीपी के नए नेता के चुनाव तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे। अक्टूबर 2021 को फूमिया किशिदा ने जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। किशिदा ने योशीहाइद सुगा की जगह ली थी। इस साल जापान में अक्टूबर में चुनाव होना है।

इस्तीफा देने की वजह

पार्टी के कुछ नेता किशिदा सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर उठा रहे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि किशिदा सरकार के नेतृत्व में अगला चुनाव जीतना कठिन है। इन दिनों जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी विवादों में है और इसके यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे और बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से पार्टी विरोध का सामना कर रही है। किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिर रही है, ये भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।  यह पिछले आठ महीने से सिर्फ 20 प्रतिशत के करीब है। किशिदा के कार्यकाल में उनकी पार्टी के कई नेताओं के भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल होने की बात भी सामने आई है। ये भी पढ़ें- कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में कांपी धरती, सीरिया के कई प्रांतों में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts