Horoscope: जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

बुध ग्रह अब वक्री होने जा रहे हैं, जिसकी वजह से माता शीतला की पूजा करने से भक्तों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। ग्रहों की चाल की अगर बात की जाए तो, आज चंद्रमा अपनी अलग ही रफ्तार में रहेंगे, ऐसे में जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
Follow on Google News
जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेष राशि वालों के लिए आज मौके से भरा दिन

    पॉजिटिव एनर्जी की वजह से आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सकारात्मकता आपको काम में जीवन में नए अवसर प्रदान करेगा। लेकिन तुरंत का जवाब और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए किसी की बात का भी तुरंत जवाब देने से बचें। जीवनसाथी और आपके बीच थोड़ी सी नाराजगी रह सकती है। ऐसे में एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। हेल्थ की अगर बात की जाए तो सर में दर्द रह सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

    लकी मूलांक - 7
    लकी कलर - हरा
    उपाय - शिव शंकर की पूजा करें।

    वृषभ राशि वालों के अंदर कुछ नया करने की बनी रहेगी चाह

    आत्मविश्वास की वजह से वृषभ राशि वालों के अंदर कुछ नया करने की चाह पूरे दिन बनी रहेगी। ऑफिस में किसी की बात पर तुरंत क्रोधित होने से बचें। प्रोफेशनल लाइफ पर असर पड़ सकता है। पार्टनर की तरफ से मांग बढ़ने की वजह से आपसी तनाव जारी रहेगा। इसलिए आपसी समझ बरकरार रखें। कारोबार में नए लोगों से जुड़ने का योग बन रहा। तनाव की वजह से चिंता बढ़ेंगे। इसलिए मन को नियंत्रित और शांत रखने की कोशिश करें।

    लकी मूलांक - 9
    लकी कलर - नीला
    उपाय - काले तिल पीपल देवता को चढ़ाएं

    अपनी बातों को मजबूती से रखें मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि वालों का है। नए संपर्क बढ़ने के मौके मिलेंगे। इसलिए ऐसे में अगर आप अपनी बात स्पष्टता और मजबूती के साथ रख पाएं तो आपको इसका खास लाभ मिलेगा ही मिलेगा। काम और व्यापार के सिलसिले में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। विदेश जाने के मौके बन रहे। रिश्तों की अगर बात की जाए तो पुराने किसी व्यक्ति से मिलने का संयोग बन रहा है। सेहत के मामले में हल्की सर्दी-खांसी रह सकती है, ध्यान रखें।

    लकी मूलांक - 6
    लकी कलर -  जामुनी
    उपाय - पीला वस्त्र बाल-गोपाल को अर्पित करें

    कर्क राशि वालों के स्वामी आज रिश्तों में देंगे स्थिरता

    कर्क राशि वालों को आज अपनी भावनाओं को समझना होगा। हालांकि उनके राशि स्वामी उन्हें रिश्तों में स्थिरता प्रदान करेंगे। करीबी संबंधों में उनकी नीयत और सुझाव को गलत तरीके से ना लें। विवाद बढ़ सकते हैं, जिससे आपका तनाव बढ़ जाएगा। करियर और फाइनेंस के क्षेत्र में आज आपके लिए सबकुछ बहुत बढ़िया हैं। लाइफ पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर करें। आपके मेंटल हेल्थ को सुकून मिलेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। मधुमेह रोगियों को सेहत के मामले में थोड़ा सर्तक रहने की जरूरत है। 

    लकी मूलांक -2
    लकी कलर - फिरोजी
    उपाय - मंदिर में पीले फूल अर्पित करें

    दोस्तों और आस-पास के लोगों से मिलेगा सहयोग- सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को आज अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। हालांकि परिवार वालों पर ज्यादा रिएक्ट ना करें बनी बात भी बिगड़ सकती है। रिसर्च और तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। आर्ट और कला से संबंधित क्षेत्र के लोग भाग-दौड़ में व्यस्त रहेगें। सिंगल लोगों के लिए नए लोगों से मिलने के संयोग बन रहे वहीं पार्टनर से दिल खोल कर कही गई बात आप दोनों को और करीब लाएगी। पूरे दिन थकान बनी रह सकती है।

    लकी मूलांक -5 
    लकी कलर - श्वेत
    उपाय - भगवान विष्णु की पूजा

    कन्या राशि वालों को धैर्य का मिलेगा लाभ

    कन्या राशि वालों को उनके संयम रखने का लाभ मिल सकता है। परिवार के कुछ ऐसे लोगों से मिलना होगा, जिनसे मिलकर उन्हें खुशी होगी। जो लोग कद्र नहीं कर रहे थे उन्हें भी आपकी मेहनत दिखेगी, अहमियत समझ आएगी। कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस के किसी सीनियर से अच्छा गाइडेंस मिल सकता है। सेहत के मामले में हाथ और कंधे में काम की अधिकता से दर्द बना रह सकता है। 

    लकी मूलांक -6 
    लकी कलर - काला
    उपाय - राधा रानी के नाम का स्मरण

    तुला राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ

    परिवार के छोटे बच्चों की देख-रेख की वजह से आपसी प्यार और समझ रिश्तों में बढ़ेगी। फैमिली का अच्छा सपोर्ट आज मिलने के संयोग बन रहे। कारोबार में लाभ मिलेगा। एक साथ ज्यादा काम को निपटाने से बचें। उलझन बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। थकान की वजह से सेहत में शिथिलता बनी रहेगी। आराम करें।

    लकी मूलांक -9
    लकी कलर - चमकीला लाल
    उपाय - पक्षियों को खिलाएं

    बहुत ज्यादा जिद करने से बचें वृश्चिक राशि

    आज दिन भर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। लेकिन जिद आपको परेशान कर सकता है। काम हो या सेहत जबरदस्ती की जिद से बचें। इससे हानि हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर से थोड़ी अन-बन बनी रहने वाली है। निगेटिव एनर्जी से खुद को बचाकर रखें। सेहत की स्थिति रहेगी सामान्य

    लकी मूलांक -8
    लकी कलर - बैंगनी
    उपाय - हनुमान जी की पूजा

    धनु राशि वाले आज दिल से ज्यादा सोचेंगे

    धनु राशि वाले आज हर बात को भावनाओं से जोड़कर ना देखें, इससे उन्हें थोड़ी तकलीफ हो सकती है। लोगों से उम्मीद थोड़ी कम रखें। हालांकि परिवार, पति हर किसी का साथ अच्छा बढ़िया मिलेगा। करियर में भी कुछ नए काम करने के अवसर मिलेंगे। जो भी मौके मिलें उसे दिल से करें। सफलता तय है। कमर और पेट से जुड़ी कुछ परंशानियां रह सकती हैं। ध्यान रखें।

    ये भी पढ़ें: इंदौर: रंगपंचमी गेर से पहले बड़ी साजिश नाकाम, मोबाइल-ज्वेलरी चोरी की योजना बना रहे 20 आरोपी गिरफ्तार

    लकी मूलांक -1
    लकी कलर - आसमानी
    उपाय - तुलसी में डालें जल

    मकर राशि वालों का चमकेगा करियर

    जी हां करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेस्ट है। ऑफिस में नए मौके मिल सकते हैं। सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। तरक्की को योग बन रहे। कारोबारियों को नई डील मिल सकती है। बस जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। पार्टनर के साथ आज क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिल सकता है। दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, परेशानियों को इग्नोर न करें।

    लकी मूलांक -7 
    लकी कलर - सुनहरा
    उपाय - पेड़ को जल अर्पित करें।

    अपनी दिल की बात शेयर करने के लिए आज का दिन बेस्ट- कुंभ राशि

    कुंभ राशि वाले आज अपने करीबी से अपनी दिल की बात कर सकते हैं। रिश्तों में आपसी समझ और साझेदारी बढ़ेगी। ओवर थिकिंग से बचें। ज्यादा गुस्सा और ईगो मन में ना लाएं, ये रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। काम के सिलसिले में आज पार्टनर के साथ कहीं आना-जाना पड़ सकता है। काम की अधिकता की वजह से थोड़ी थकान रह सकती है। 

    लकी मूलांक -2
    लकी कलर -गुलाबी
    उपाय - पशुओं को चारा खिलाएं

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts