PlayBreaking News

Janjgir Champa :48 घंटे में मंदिर चोर गैंग बेनकाब: 3 मंदिरों से 16.60 लाख की चोरी, पूरा माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

100 CCTV फुटेज, साइबर ट्रैकिंग और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला राज,कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी मंदिरों में चोरी की योजना,जांजगीर-चाम्पा जिले में मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी नाराजगी थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर जिले में बड़ी सफलता हासिल की।
Follow on Google News
48 घंटे में मंदिर चोर गैंग बेनकाब: 3 मंदिरों से 16.60 लाख की चोरी, पूरा माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा : छत्तीसगढ़ के  जांजगीर-चाम्पा जिले में लगातार तीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 16.60 लाख रुपये का पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया। मामले में तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: स्वतंत्रता दिवस 2026: राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण में चमकी बस्तर की संस्कृति, 'झिटकू-मिटकी' लोकगाथा को मिला राष्ट्रीय सम्मान



48 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी

जांजगीर-चाम्पा जिले में मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी नाराजगी थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर जिले में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Raipur News: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज: किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

एक रात में तीन मंदिर बने निशाना

1 और 2 अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने तीन अलग-अलग मंदिरों में वारदात को अंजाम दिया। बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर से चांदी के छत्र, महत स्थित चंडी दाई मंदिर से चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी की नगदी, जबकि जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर से चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया। कुल चोरी की कीमत करीब 16.60 लाख रुपये आंकी गई।

100 CCTV कैमरों से मिला सबसे बड़ा सुराग

घटना के बाद साइबर सेल और पुलिस टीम ने करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के जरिए एक संदिग्ध बाइक पर सवार चार लोगों की पहचान हुई। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप जब्त: मशीनों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 191 किलो गांजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

कर्ज ने बनाया मंदिर चोर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लाखों रुपये के कर्ज में डूबे हुए थे। आर्थिक परेशानी से निकलने के लिए उन्होंने पहले मंदिरों की रेकी की और फिर एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी कर दी। चोरी का पूरा सामान मुख्य आरोपी के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया था।

16.60 लाख का पूरा माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सभी चांदी के छत्र, मुकुट, सोने के आभूषण, दान पेटी, नगदी समेत करीब 16.60 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया। साथ ही ताले काटने में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कटर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

ये भी पढ़ें: Raipur News: 45 करोड़ निवेश का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, 'ब्लैक मनी वॉश' गैंग की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने प्रशांत पटेल (23), प्रभात पटेल (18), परमानंद पटेल (25) निवासी ग्राम घुटिया, थाना पामगढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम की हुई सराहना

पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल, नवागढ़ और बम्हनीडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेज कार्रवाई और महज 48 घंटे में चोरी का खुलासा होने पर जिलेभर में पुलिस की सराहना की जा रही है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts