Janjgir Champa :48 घंटे में मंदिर चोर गैंग बेनकाब: 3 मंदिरों से 16.60 लाख की चोरी, पूरा माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने जिले में लगातार तीन मंदिरों में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सिर्फ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि पुलिस ने चोरी गया लगभग 16 लाख 60 हजार रुपये का पूरा माल बरामद कर लिया। घटना 1 और 2 अगस्त की दरम्यानी रात की है। चोरों ने पहले बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर को निशाना बनाया और वहां से चांदी के छत्र चोरी किए। इसके बाद नवागढ़ क्षेत्र के महत गांव स्थित
PREM
5 Aug 2026



























