जांजगीर-चांपा में गोलीकांड :किराना दुकान के विवाद में चली लाइसेंसी पिस्टल, युवक घायल; रिटायर्ड आर्मी जवान हिरासत में

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में किराना दुकान के पास हुए विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। रिटायर्ड आर्मी जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
किराना दुकान के विवाद में चली लाइसेंसी पिस्टल, युवक घायल; रिटायर्ड आर्मी जवान हिरासत में
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। झगड़े के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड सेना के जवान और उसके भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    किराना दुकान के पास शुरू हुआ विवाद

    यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास इलाके में किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह कुछ लोग दुकान के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    विरोध करने पर बढ़ा झगड़ा

    बताया जा रहा है कि विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ दुकान के पास खड़ा होकर गाली दे रहा था। जब हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर झगड़े में बदल गया।

    Breaking News

    लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोली

    विवाद के दौरान रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली पंकज कश्यप के पैर की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    /img/15/1774265816244(पहली फोटो) गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड हैं, (दूसरी फोटो) हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है

    घायल पंकज कश्यप को तुरंत पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

    घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गुलशन श्रीवास सेना के सिग्नल कोर से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts