🌤️
--Bhopal, India

मां बनी हैवान:नर्मदापुरम में ट्रेन के आगे फेंकी 8 साल की बेटी, 13 दिन बाद भोपाल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर मां द्वारा अपनी ही 8 साल की बेटी को ट्रेन के सामने फेंकने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल बच्ची ने 13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद भोपाल में अस्पताल में दम तोड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Follow on Google News
नर्मदापुरम में ट्रेन के आगे फेंकी 8 साल की बेटी, 13 दिन बाद भोपाल में मौत, आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस सनसनीखेज घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया, नर्मदापुरम में एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी ही मासूम बच्ची को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिसके बाद 13 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

    ट्रेन के सामने दिया धक्का 

    जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के अनुसार, 17 मार्च की रात करीब 8 बजे नर्मदापुरम निवासी अंजू राजपूत अपनी 8 वर्षीय बेटी युविका को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर घूमने के बाद उसने मौका देखकर बच्ची को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

    ये भी पढ़ें: छतरपुर: जंगल में भटके दो मासूमों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत परिजनों से सकुशल मिलाया

    13 दिन लड़ी जिंदगी की जंग

    घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां सर्जरी के बाद लगातार उसका इलाज चलता रहा, लेकिन 13 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद आखिरकार बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

    ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टॉप-5 में लड़कियों का कब्जा, लड़कों को पछाड़ा!

    दोबारा शादी करना चाहती थी आरोपी मां 

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के पति की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे कृषि विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहती थी और बच्ची को बोझ समझने लगी थी। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी कई बार बच्ची को रेलवे स्टेशन ले गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाई थी। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    icon

    Latest Posts