Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में पिछले 24 घंटे में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी; कुलगाम में शहीद हुए थे 3 जवान

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में पिछले 24 घंटे में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी; कुलगाम में शहीद हुए थे 3 जवान
राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बरियामा इलाके में चल रही इस मुछभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं। बता दें कि, पिछले दो दिन में यह सेना आतंकियों के बीच तीसरी मुठभेड़ है।

शनिवार को भी एक आतंकी हुआ था ढेर

इससे पहले शनिवार को राजौरी जिले के खवास इलाके में एनकाउंटर के दौरान सेना ने एक और आतंकी के मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया था कि, मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है और आतंकियों के सफाए का ऑपरेशन अभी भी जारी है। https://twitter.com/ani_digital/status/1688020923943731200?s=20

सेना के टैंट पर फायरिंग, 3 जवान शहीद

कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम को हुए एनकाउंटर में सेना के 3 जवान घायल हो गए थे, जिन्होंने श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम के हलान जंगल में आतंकियों ने सेना के टैंट पर फायरिंग की थी। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। दोनों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के 3 जवान घायल हो गए। हमले के बाद आतंकी कुछ हथियार लेकर भाग गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को तलाशने के लिए ड्रोन भी लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि हमला पीर पंजाल रेंज से घुसपैठ करके आए 3 आतंकियों ने किया था। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी ये भी पढ़ें- पुंछ में जवानों के हमलावरों की तलाश जारी, 7 आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक; हमले में शहीद हुए थे 5 जवान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts