Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुंछ में जवानों के हमलावरों की तलाश जारी, 7 आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक; हमले में शहीद हुए थे 5 जवान

पुंछ में जवानों के हमलावरों की तलाश जारी, 7 आतंकियों ने किया था ग्रेनेड अटैक; हमले में शहीद हुए थे 5 जवान
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद से सेना और राज्य पुलिस मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान से आए 7 आतंकियों ने यह हमला किया है और अभी वे उसी इलाके में छिपे हुए हैं।

संदिग्ध इलाकों को सेना ने किया तबाह

सर्च ऑपरेशन सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा ड्रोन और हेलिकॉप्टरों के जरिए संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। जिस जगह पर कल सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया था, उसके आसपास के एरिया की पूरी घेराबंदी कर ली गई है। इसके अलावा संदिग्ध इलाकों को सेना ने तबाह कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के पास पुंछ सेक्टर में दो सक्रिय आतंकी समूहों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट है।

गुरुवार को हुआ था हमला

हमला गुरुवार को दोपहर 3 बजे राजौरी सेक्टर में तब हुआ जब सेना के तीन वाहन जवानों को लेकर राजौरी-पुंछ नेशनल हाइवे पर भीमबेर गली से पुंछ की तरफ जा रहे थे। तभी आतंकियों ने तेज बारिश और कम विजिबिलिटी का फायदा उठाकर घात लगाकर एक वाहन को घेर लिया और ग्रेनेड फेंक दिए। जिसके बाद तीन तरफ से करीब 50 राउंड फायर किए। इसकी वजह से ट्रक के फ्यूल टैंक में आग लग गई और राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के 5 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है। ये भी पढ़ें- पुंछ-जम्मू हाईवे पर बड़ा हादसा : सेना की गाड़ी में लगी आग, 4 जवान शहीद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts