Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : पहले फेज में 7 जिलों की 24 सीटों पर 58.19% वोटिंग

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 18 सितंबर को फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए शाम 5 बजे तक 58.19 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की 8 सीटें शामिल हैं।
शाम 5 बजे तक 58.19% मतदान
अनंतनाग- 54.17% डोडा- 69.33% किश्तवाड़- 77.23% कुलगाम- 59.62% पुलगाम- 43.87% रामबन- 67.71% शोपियां- 53.64% दोपहर 03 बजे तक 50.65% मतदान अनंतनाग- 46.67% डोडा- 61.90% किश्तवाड़- 70.03% कुलगाम- 50.57% पुलगाम- 36.90% रामबन- 60.04% शोपियां- 46.84%
दोपहर 01 बजे तक 41.17% मतदान
अनंतनाग- 37.90% डोडा- 50.81% किश्तवाड़- 56.86% कुलगाम- 39.91% पुलगाम- 29.84% रामबन- 49.68% शोपियां- 38.72%
सुबह 11 बजे तक 26.72% मतदान
अनंतनाग- 22.55% डोडा- 32.20% किश्तवाड़- 32.69% कुलगाम- 25.95% पुलगाम- 20.37% रामबन- 31.25% शोपियां- 25.96%
सुबह 9 बजे तक 11.11% मतदान
अनंतनाग- 10.26% डोडा- 12.90% किश्तवाड़- 14.38% कुलगाम- 10.77% पुलगाम- 9.18% रामबन- 11.91% शोपियां- 11.44%
24 सीटों पर हैं कुल 219 कैंडिडेट्स
गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहले चरण के लिए 18 सितंबर को कुल 219 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार पुलवामा जिले की पंपोर सीट पर हैं, जहां कैंडिडेट्स की संख्या 14 है।J-K के लोगों से PM मोदी ने की वोटिंग की अपील
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव शुरू होने पर पीएम मोदी ने वोटिंग की अपील की है। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।
तीन चरणों में होगी वोटिंग
- जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।
- पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी।
- नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद 2018 में BJP-PDP का अलायंस टूटा तो सरकार भंग हो गई।





















