Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से लगातार हो रही फायरिंग

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से लगातार हो रही फायरिंग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के हादीगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ गुरुवार को भी जारी है। दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। अभी तक किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बुधवार रात को हादीगाम गांव की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

बारामूला में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 24 दिसंबर 2023 (रविवार) को आतंकवादियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड एसएसपी मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई। वे नमाज पढ़े रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी थी। ये भी पढ़ें- पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, परिजनों को मुआवजा और नौकरियां देने की घोषणा की

पुंछ में 5 जवान हुए थे शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 22 दिसंबर 2023 को सैन्यकर्मियों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सुरनकोट थाना क्षेत्र में डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर हमला किया गया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले में दो जवान घायल हुए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर व्यापक खोज अभियान शुरू किया था। ये भी पढ़ें- राजौरी में आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर, सर्च ऑपरेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts