जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग : RPF जवान ने ASI समेत 4 लोगों को मारी गोली, सभी की मौत; आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के कॉन्स्टेबल ने ताबड़तोड़ फायरिंग फायरिंग कर दी। चेतन नाम के कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से गोलीबारी की, जिसमें RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 3 यात्रियों की मौत हो गई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुंबई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है, उसे बोरीवली पुलिस स्टेशन लाया गया है।




















