Jagdalpur:बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल
जगदलपुर में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बोरगांव पुलिस कैंप से कुछ दूरी पर मानकू राम मंडावी के खेत के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस और जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक MH 40 CD 9551 के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे
PREM
10 Aug 2026



























