Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंद ट्रैफिक सिग्नलों का मामला-सरकार ने सुझाए 5 नाम, अब हाईकोर्ट तय करेगा एक्सपर्ट कमेटी में कौन-कौन होगा

जबलपुर की बदहाल यातायात व्यवस्था, बंद ट्रैफिक सिग्नल और अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने ट्रैफिक सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने पांच विशेषज्ञों के नाम और रिज्यूम पेश किए। हाईकोर्ट नामों पर विचार कर कमेटी गठित करेगा। अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।
बंद ट्रैफिक सिग्नलों का मामला-सरकार ने सुझाए 5 नाम, अब हाईकोर्ट तय करेगा एक्सपर्ट कमेटी में कौन-कौन होगा
फाइल फोटो

जबलपुर। जबलपुर शहर की बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था, बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका पर मप्र हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच के सामने राज्य सरकार की ओर से एक्सपर्ट कमेटी के लिए 5 नाम और उनके रिज्यूम पेश किए गए। बेंच ने कहा कि इन नामों पर विचार करने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। मामले पर अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

ट्रैफिक मिसमैनेजमेंट को चुनौती

हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपाण्डे और समाजसेवी रजत भार्गव की ओर से दाखिल की गई है। याचिका जबलपुर शहर में ट्रैफिक सिग्नलों के खराब होने और यातायात के कुप्रबंधन को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय और राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली पैरवी कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने दिया था 3E फार्मूले पर जोर

इस मामले पर बीते 9 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए तीन बुनियादी सिद्धांतों यानी 3E पर सक्रिय रूप से अमल करने कहा है।

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों के मामले में राज्य सरकार के कामों की समीक्षा करेगा हाईकोर्ट, सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट भेजी जाएगी रिपोर्ट

ये हैं 3E

1. ट्रैफिक इंजीनियरिंग- सड़कों और सिग्नलों की तकनीकी संरचना में सुधार करना।

2. ट्रैफिक एजुकेशन- जनता और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना।

3. ट्रैफिक एनफोर्समेंट- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, को शामिल किया गया था।

सरकार ने बताए ये पांच नाम

1- राजीव चांडक, प्रिंसिपल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज

2- अशोक शुक्ला, रिटायर्ड एडिशनल एसपी ट्रैफिक

3- इशिता शेखावत, शहरी यातायात एक्सपर्ट

4- अनुज जायसवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, मेनिट

5- अंकुर खरे, स्मार्ट सिटी के डाटा व आईटीएमएस एक्सपर्ट

ये भी पढ़ें: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट अब होगी सार्वजनिक, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts