PlayBreaking News

जबलपुर :राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल पर छात्रों का विरोध, मंच से उपाधि नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

इस संबंध में विवि के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि यह प्रोटोकॉल दिल्ली से आया है। इसमें मंच से महामहिम के हाथों से सिर्फ 20 विद्यार्थियों को ही गोल्ड मेडल प्रदान किया जाना है।
Follow on Google News
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल पर छात्रों का विरोध, मंच से उपाधि नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
जबलपुर। गुरुवार को रानी दुर्गावती विवि के सभागार में 21 जून को होने जा रहे 36 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही हैं। गुरुवार को विवि के सभागार में आयोजित समारोह की रिहर्सल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत 20 विद्यार्थियों को मंच से गोल्ड मेडल दिए जाने की जानकारी सुनने के बाद उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रोष फैल गया। छात्राओं ने विवि में कुलगुरु कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। 
अपना विरोध दर्ज करा रही डॉ. दिव्या चौबे ने कहा कि सिर्फ 20 विद्यार्थियों को ही महामहिम से मंच में गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
 

हमें भी समान सम्मान मिले

विद्यार्थियों ने कहा कि बाकि के शेष सभागार में बैठे रहेंगे। इतने अतिथि आ रहे हैं क्या हमें किसी से भी मंच से उपाधि नहीं प्रदान की जाएगी। हम झाडू पोंछा लगाने वाले नहीं है, उपाधि धारक हैं हमें भी ससम्मान किसी भी अतिथि से उपाधि प्रदान की जाए। राज्यपाल, सीएम सहित अन्य किसी के पास भी हमें मंच से उपाधि देने का समय नहीं है। 
छात्रों ने कहा रिसर्च स्कॉलर की कोई वैल्यू नहीं है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि 20 जा सकते हैं तो 200 क्यों नहीं। विद्यार्थियों ने मांग की है मंच से ससम्मान उपाधि नहीं मिलेगी, तो हम आॅडिटोरियम के अंदर नहीं जाएंगे।

Breaking News

कुलगुरु बोले दिल्ली से प्रोटोकॉल है

इस संबंध में विवि के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि यह प्रोटोकॉल दिल्ली से आया है। इसमें मंच से महामहिम के हाथों से सिर्फ 20 विद्यार्थियों को ही गोल्ड मेडल प्रदान किया जाना है। विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी है उनका सम्मान करते हुए हम एक बार फिर से दिल्ली और शासन से आग्रह करेंगे। उपाधिधारकों का फोटो सेशन होगा ये जानकारी बताई गई है। दिल्ली से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे आगे वैसी ही व्यवस्था हम करेंगे। 

यह भी पढ़ें: High Court News : बीना विधायक निर्मला सप्रे का कोर्ट में कबूलनामा-मैं अभी भी कांग्रेस में हूं

वेद मंगलाचरण से होगा राष्ट्रपति का स्वागत

विवि प्रशासन के मुताबिक महामहिम राष्ट्रपति का कैंपस पहुंचने के बाद संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रोप्चार मंगलाचरण से स्वागत होगा। स्वागत के दल में विद्यार्थियों के साथ उनके आचार्य भी शामिल रहेंगे। वीवीआईपी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवि में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद संभाल ली है। समारोह के दौरान कैंपस के अंदर उन्हीं व्यक्तियों या अतिथियों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें प्रशासन ने आधार वेरीफिकेशन के बाद कार्ड जारी किया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts