Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्लर्क सुभाष शर्मा की संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8.87 करोड़, सात बैंक खाते सील

पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 क्लर्क सुभाष शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक करीब 8.87 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है। जबलपुर और सिवनी में पांच ठिकानों पर छापे के बाद संपत्तियों का दोबारा मूल्यांकन कराया गया। लोकायुक्त ने सात बैंक खाते सील किए हैं और उनमें जमा राशि की जानकारी जुटाई जा रही है।
क्लर्क सुभाष शर्मा की संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8.87 करोड़, सात बैंक खाते सील
फाइल फोटो

जबलपुर। पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 क्लर्क सुभाष शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में सामने आई संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपए हो गया है। जबलपुर और सिवनी में पांच ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई के दौरान मिले मकान, जमीन, फार्म हाउस और अन्य संपत्तियों का दोबारा मूल्यांकन कराया गया, जिसमें पहले के आकलन की तुलना में करीब 2 करोड़ 87 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। अब लोकायुक्त की नजर आरोपी के बैंक खातों पर है। सात बैंक खाते सील किए गए हैं और उनसे संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

पत्नी के पास 2.88 करोड़ रुपए की जमीन

लोकायुक्त एसपी अंजू पटले के अनुसार अब तक जमीन, मकान और मौके से मिले सामान को मिलाकर संपत्ति का मूल्य करीब 8.87 करोड़ रुपए आंका गया है। करमेता, आधारताल में पत्नी के नाम 4,581 वर्गफीट जमीन की कीमत करीब 2.88 करोड़ रुपए आंकी गई है। अंबेडकर कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान का मूल्य अब एक करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। पारस कॉलोनी के मकान की कीमत भी 10 लाख से बढ़कर करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: खैरलांजी के जंगल में बाघ का आतंक, किसान की मौत; गाय-बछड़े को भी बनाया शिकार

पाटन में जमीन, मुरगवां  में फार्म हाउस 

पाटन के लोहारी में पत्नी के नाम जमीन की कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपए, मुरगवां की जमीन 25.91 लाख रुपए तथा फार्म हाउस की कीमत करीब 97 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा लोहारी गांव में सात एकड़ जमीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि उपकरण भी मिले हैं। लोकायुक्त अब बैंक खातों में जमा राशि की जानकारी जुटा रहा है। आरोपी ने खातों में दो से तीन लाख रुपए जमा होने की बात कही है। खातों की रकम संपत्ति के आकलन में जुड़ने के बाद कुल संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

ये भी पढ़ें: नई एम्बुलेंस में पुणे से दिल्ली ले जाई जा रही थी प्याज, ‘पीपुल्स समाचार’ की खबर पर हुई जांच

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts