Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान से भारत आएंगे 500 हिंदू परिवार, राजा भैया ने रामकथा के लिए किया खास इंतजाम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होने वाली श्रीराम कथा में पाकिस्तान से आए करीब 500 हिंदू शरणार्थी शामिल होंगे। कुंडा विधायक राजा भैया ने इन परिवारों को खास न्योता दिया है। उनके रहने, खाने और आने-जाने का इंतजाम भी किया जा रहा है। कथा के बाद श्रद्धालुओं को काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।
पाकिस्तान से भारत आएंगे 500 हिंदू परिवार, राजा भैया ने रामकथा के लिए किया खास इंतजाम
राजा भैया की रामकथा में जुटेंगे श्रद्धालु

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के कुंडा में होने जा रहा एक धार्मिक आयोजन इन दिनों चर्चा में है। यहां 17 नवंबर से चार दिवसीय श्रीराम कथा शुरू होगी, जिसमें पाकिस्तान से भारत आए करीब 500 हिंदू परिवार भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से कराया जा रहा है। कथा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा सुनाएंगे। खास बात यह है कि राजस्थान के शरणार्थी शिविरों में रह रहे इन परिवारों के लिए रहने और खाने की अलग व्यवस्था की गई है। कथा के बाद उन्हें कई धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

17 नवंबर से शुरू होगी चार दिवसीय श्रीराम कथा

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चारों दिन श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राजा भैया ने भी लोगों से परिवार के साथ कथा में पहुंचने की अपील की है। इस कार्यक्रम में कई संतों और खास मेहमानों के आने की भी संभावना है।

Sanchi Milk Price Hike: सांची दूध के नए रेट आज से लागू, फुल क्रीम 37 और टोंड दूध 30 रुपए में मिलेगा; नई कीमतें लागू

पाकिस्तान से आए 500 हिंदू परिवार होंगे शामिल

इस कथा की सबसे खास बात पाकिस्तान से भारत आए करीब 500 हिंदू परिवारों की मौजूदगी होगी। ये परिवार फिलहाल राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। राजा भैया की ओर से इन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजा भैया का इन परिवारों से पहले से संपर्क रहा है। साल 2024 में उन्होंने जोधपुर के शरणार्थी शिविर में जाकर इन लोगों से मुलाकात की थी और उनकी मदद भी की थी। अब इन परिवारों को रामकथा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।

रहने और खाने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए कथा स्थल के पास टेंट सिटी बनाई जा रही है। यहां श्रद्धालुओं के रुकने और खाने का इंतजाम होगा। आयोजन के चारों दिन भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी रखी जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

काशी, प्रयागराज और अयोध्या के भी करेंगे दर्शन

श्रीराम कथा खत्म होने के बाद पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को धार्मिक यात्रा पर ले जाया जाएगा। इसके लिए 10 बसों की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु सबसे पहले प्रयागराज में संगम के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे।इस यात्रा में अयोध्या धाम भी शामिल है, जहां सभी श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे। इस तरह इन परिवारों को रामकथा के साथ देश के तीन बड़े धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिलेगा।

UP में 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ विकास प्राधिकरण को मिला नया उपाध्यक्ष; कई जिलों के DM बदले

सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे 200 से ज्यादा कैमरे

कार्यक्रम में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य मंच और कथा स्थल के आसपास 64 कैमरों से निगरानी होगी। इसके अलावा गाड़ियों की पार्किंग के लिए 12 स्थान तय किए गए हैं। दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इन तैयारियों के साथ प्रशासन भी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts