PlayBreaking News

Jabalpur Bargi Dam :अब तक 9 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी, PM ने जताया दुख

क्रूज के पायलट महेश, जिनके पास 10 साल का अनुभव है, ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ। उनके मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम मौजूद थे, लेकिन तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया और किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
Follow on Google News
अब तक 9 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी, PM ने जताया दुख
Image Credit : ANI
जबलपुर। बरगी डेम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा ने कई जिंदगियां बुझा दी है। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि राहत की एक बात यह भी है कि 24 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही इन लोगों का परिवार को ढांढस मिला है।

क्रूज में 40 से ज्यादा लोग थे सवार

प्रशासन के अनुसार, हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अधिकारियों का कहना है कि कुल 43 लोग क्रूज में चढ़े थे। इनमें से 28 लोगों को बचा लिया गया है, 9 शव बरामद हो चुके हैं और 6 लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा डैम के किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ, जिससे राहत कार्य में और मुश्किलें बढ़ गईं।

PM मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं

घटना पर पीएम मोदी ने भी संतप्त शोकाकुल व्यक्त किया, PMO एक्स अकाउंट से लिखा गया। पीएम ने मृतक परिवार के परिजनों को 2- 2 लाख रु. और घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Twitter Post

तेज तूफान बना हादसे की वजह

क्रूज के पायलट महेश, जिनके पास 10 साल का अनुभव है, ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ। उनके मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम मौजूद थे, लेकिन तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया और किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। बची हुई एक पर्यटक ने भी बताया कि तेज हवाओं के साथ पानी तेजी से क्रूज के अंदर भरने लगा था, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उनका कहना है कि शुरुआत में किसी को लाइफ जैकेट पहनने के लिए नहीं कहा गया, और जब तक जैकेट बांटे गए, तब तक हालात बिगड़ चुके थे।
/img/95/1777619481118

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे शख्स ने दी जानकारी

Twitter Post

मां-बेटे के शव साथ मिले, भावुक हुआ माहौल

रेस्क्यू के दौरान एक बेहद दर्दनाक दृश्य सामने आया, जब टीम को मां और बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की उम्र 4 साल बचाई गई। दोनों के शवों को अलग करना मुश्किल हो गया था। जैसे ही उन्हें बाहर निकाला गया, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल गमगीन हो गया।
/img/95/1777625355189

एक मां मौत के बाद भी अपने नन्हें बच्चे का हाथ थामी नजर आई

पर्यटन मंत्री लोधी ने दिए सख्त जांच के निर्देश

क्रूज हादसे पर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा ये बहुत बड़ी घटना हुई है, बहुत ही ह्रदय विदारक घटना है। मैंने विभाग को जांच के आदेश दिए हैं अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. जितने क्रूज चल रहे हैं उनका पहले परीक्षण किया जाए, सेफ होने पर ही संचालन किया जाए।

Twitter Post
Twitter Post
Twitter Post

इस घटना ने हम सभी को झकझोर दिया- बरगी विधायक

बरगी विदायक नीरज सिंह लोधी जो घटना के बाद से ही मौके पर मौजूद हैं, उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि क्रूज का इस तरह पलटना बेहद दर्दनाक है और अभी भी कई लोग लापता हैं, जबकि कुछ शवों को निकालना बाकी है।
 
विधायक आगे कहते हैं...
यह हादसा हम सभी को झकझोर देने वाला है। कई परिवार अपने लोगों की तलाश में हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें पूरी ताकत के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जा रही है और सभी एजेंसियां मिलकर लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

सेना और स्पेशल टीमें जुटीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए अब सेना, SDRF और अन्य विशेष टीमें मौके पर तैनात हैं। हैदराबाद और कोलकाता से भी विशेषज्ञ टीमों को बुलाया गया है। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, परिजन मौके पर

शुक्रवार सुबह से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ घंटों में कई शव बाहर निकाले गए हैं। मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर शव के बाहर आते ही चीख-पुकार मच जाती है। स्थानीय नेताओं और प्रशासन ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। फिलहाल सभी एजेंसियां मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts