Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियां, 51 रुपए से 351 रुपए तक है मूल्य

जबलपुर : सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियां, 51 रुपए से 351 रुपए तक है मूल्य
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में कैदी चार दीवारों के भीतर इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियां बना रहे हैं। वहीं, इन मूर्तियों को जेल के बाहर एक स्टॉल पर बेचा भी जा रहा है।

    जेल में बन रही गणेश जी की मूर्तियां

    जबलपुर कि सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदियों कि काबिलियत को देखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों की टीम बनाई ताकि वे जेल में रहकर गणेश जी की मूर्तियां बना सके। 

    बनाई जा रही इको-फ्रेंडली मूर्तियां

    आपको बता दें कि ये मूर्तियां इको-फ्रेंडली है, मूर्तियों को बनाने में गोबर, मिट्टी और तुलसी के बीज का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, ताकि विसर्जन के बाद ये पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचाएं।

    आठ कैदियों ने बनाई 200 मूर्तियां

    जेल उप अधीक्षक का मानना है कि इस पहल से कैदियों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ कर और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इस साल लगभग 200 मूर्तियां बनाई गई हैं, जिन्हें आठ कैदियों की एक टीम ने मिलकर तैयार किया है।

    51 रुपए से 351 रुपए तक की मूर्तियां 

    ये मूर्तियां न केवल इको-फ्रेंडली हैं, बल्कि इनका मूल्य भी बहुत कम है। मूर्तियों को जेल के बाहर एक स्टॉल पर बेचा जा रहा है। इनकी कीमत 51 रुपए से 351 रुपए तक है। लोग यहां से मूर्तियां खरीद रहे हैं, क्योंकि ये सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए सुरक्षित भी हैं।

    ये भी पढ़ें: उज्जैन : पुलिस ने जिले से चोरी हुए 61 लाख के 327 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, 100 लोगों को किया गिरफ्तार

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts