PlayBreaking News

‘मैं मर गया हूं…’मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। कैफे में कॉफी पीते हुए उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल छह उंगलियों वाली अफवाह को भी उन्होंने अपने हाथ दिखाकर खारिज कर दिया। यह घटनाक्रम इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सामने आया।
Follow on Google News
मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेल अवीव। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर अचानक एक बड़ी अफवाह फैल गई कि इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की मौत हो गई है। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि, ईरान के हमले में उनकी हत्या हो गई। लेकिन इन अफवाहों को खुद नेतन्याहू ने बेहद अलग और मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया। उन्होंने एक कैफे से वीडियो जारी किया, जिसमें वह आराम से कॉफी पीते हुए नजर आए और बोले- लोग कह रहे हैं कि बीबी मर गया है… क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?

    इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया और दुनिया भर में इस वीडियो की चर्चा होने लगी।

    कैफे में कॉफी पीते हुए दिखे नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का नया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। इस वीडियो में वह एक कैफे में बैठे दिखाई देते हैं और आराम से कॉफी ऑर्डर करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में उनका अंदाज बिल्कुल सामान्य और हल्का-फुल्का है। वह मुस्कुराते हुए कैमरे से बातचीत करते हैं और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का जिक्र करते हैं।

    नेतन्याहू मजाकिया लहजे में कहते हैं- लोग कह रहे हैं कि बीबी मर गया है… क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?

    इसके बाद उन्होंने कॉफी की चुस्की लेते हुए कहा कि, उन्हें कॉफी बहुत पसंद है और अपने देश के लोगों से भी उन्हें उतना ही प्यार है।

    मैं मर गया हूं… कॉफी के लिए

    वीडियो में नेतन्याहू का एक बयान खास चर्चा में है। उन्होंने कहा- मैं मर गया हूं… कॉफी के लिए।

    दरअसल यह हिब्रू भाषा का एक मुहावरा है, जिसका मतलब होता है कि किसी चीज को बहुत ज्यादा पसंद करना। इस बयान के जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है। इसी दौरान उन्होंने अपने नागरिकों की भी तारीफ की और कहा कि, उनके देश के लोगों का साहस और धैर्य काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि, यही हौसला सरकार, सेना और सुरक्षा एजेंसियों को आगे बढ़ने की ताकत देता है।

    Twitter Post

    ‘छह उंगलियों’ वाली अफवाह का भी दिया जवाब

    सोशल मीडिया पर एक और दावा तेजी से वायरल हो रहा था। कुछ यूजर्स का कहना था कि, नेतन्याहू की हाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। इन पोस्ट में दावा किया गया कि, उनके दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं।

    असल में वीडियो के करीब 35 सेकंड पर छोटी उंगली के पास दिखाई देने वाले अतिरिक्त मांस के टुकड़े को कुछ लोगों ने छठी उंगली समझ लिया। इसके बाद कई लोगों ने इसे AI से बनाई गई वीडियो की गलती बताया। इन अफवाहों को खत्म करने के लिए नेतन्याहू ने अपने नए वीडियो में कैमरे के सामने दोनों हाथ उठाकर कहा- क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं? यहां देखिए… और यहां भी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सभी उंगलियां दिखाईं।

    इजरायल के लोगों को दिया खास संदेश

    वीडियो में नेतन्याहू ने सिर्फ अफवाहों का जवाब ही नहीं दिया, बल्कि देश के नागरिकों को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के समय में भी लोगों को संयम बनाए रखना चाहिए।

    उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, बाहर निकलकर थोड़ी ताजी हवा जरूर लें लेकिन किसी सुरक्षित शेल्टर के पास ही रहें। होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि, इजरायल के नागरिक जिस साहस और धैर्य के साथ हालात का सामना कर रहे हैं, वह बेहद प्रेरणादायक है।

    यह भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड का चौंकाने वाला फैसला! अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

    सेना और मोसाद को बताया ताकत

    नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा कि देश के लोगों का मनोबल ही सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि, हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों को और Mossad को ताकत देता है। उन्होंने यह भी कहा कि, इजरायल की सेना और खुफिया एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं और ईरान के खिलाफ कई मोर्चों पर कार्रवाई जारी है।

    ईरान के खिलाफ जारी है कार्रवाई

    वीडियो में नेतन्याहू ने यह भी बताया कि इजरायल ईरान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना कई ऐसे ऑपरेशन चला रही है जिनकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा सकती। उनका कहना था कि, हम ईरान पर जोरदार हमला कर रहे हैं। कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं अभी नहीं बता सकता, लेकिन कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि लेबनान में भी इजरायली सेना सक्रिय है और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं।

    Featured News

    कैफे के अटेंडेंट से भी किया मजाक

    वीडियो के अंत में नेतन्याहू ने कैफे के अटेंडेंट से भी मजाक किया। उन्होंने कहा- कॉफी के लिए धन्यवाद… यह शानदार है। बस इसकी कैलोरी को लेकर थोड़ा शक है। उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।

    ईरान की चेतावनी ने बढ़ाया तनाव

    इस घटनाक्रम के बीच ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने नेतन्याहू को लेकर कड़ा बयान दिया था।

    IRGC ने कहा था कि, अगर नेतन्याहू अब भी जीवित हैं, तो हम उनका पीछा करते रहेंगे और पूरी ताकत से उन्हें खत्म करेंगे। इस बयान ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया।

    अमेरिका के ठिकानों पर हमले का दावा

    इसी बीच IRGC ने दावा किया कि उसने मध्य पूर्व में अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इनमें शामिल हैं-

    • इराक के एरबिल स्थित अल-हरीर एयरबेस
    • कुवैत का अली-अल सलेम एयरबेस
    • कुवैत का अरिफजान सैन्य ठिकाना

    IRGC ने कहा कि, इन ठिकानों को शक्तिशाली मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया।

    यह भी पढ़ें: नेतन्याहू को ईरान की कड़ी चेतावनी : IRJC- बच्चों का हत्यारा अगर जिंदा निकला तो उन्हें खदेड़ देंगे

    हमले को बताया ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ का हिस्सा

    ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इन हमलों को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 52वीं लहर बताया। उसका कहना था कि यह कार्रवाई हालिया संघर्ष के दौरान ईरान के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की मौत का बदला है। हालांकि, इन हमलों को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

    पहले भी खारिज हो चुकी थी मौत की अफवाह

    इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई है। लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत इन दावों को खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा था कि, ये पूरी तरह फर्जी खबरें हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। इसके बाद नेतन्याहू ने खुद वीडियो जारी कर इन अफवाहों को पूरी तरह खत्म कर दिया।

    Breaking News

    युद्ध के कारण बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

    दरअसल यह पूरा मामला उस समय सामने आया है जब इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच जारी इस संघर्ष में अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बड़ी संख्या ईरान के नागरिकों की बताई जा रही है। इस युद्ध का असर पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में दिखाई दे रहा है और कई देश इसकी वजह से सतर्क हो गए हैं।

    सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों की ताकत

    नेतन्याहू का यह वीडियो एक बार फिर यह दिखाता है कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें कितनी तेजी से फैल सकती हैं। एक वीडियो क्लिप में दिखाई देने वाली छोटी सी चीज जैसे हाथ की उंगलियों की आकृति को लेकर लोगों ने कई तरह के दावे कर दिए।

    लेकिन नेतन्याहू ने उसी अफवाह को मजाक में बदलते हुए जवाब दिया और अपने हाथ कैमरे के सामने दिखाकर सारी अटकलों को खत्म कर दिया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts