Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेतन्याहू को ईरान की कड़ी चेतावनी :IRJC- बच्चों का हत्यारा अगर जिंदा निकला तो उन्हें खदेड़ देंगे

ईरान के इंडस्ट्रियल शहर इस्फ़हान में हुए हमलों में 15 लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, यहां कई फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि तेहरान समेत ईरान के 200 से अधिक शहर अब तक हमलों की चपेट में आ चुके हैं
IRJC- बच्चों का हत्यारा अगर जिंदा निकला तो उन्हें खदेड़ देंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव अब लगातार उग्र हो रहा है और इस अब इस लड़ाई अपने 16वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच ईरान की सेना की प्रमुख इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। 

    Twitter Post

    पूरी ताकत से बच्चों के हत्यारें को मारेंगे- IRGC

    कतर के मीडिया नेटवर्क अल जजीरा के मुताबिक IRGC ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू अभी जिंदा है, तो उसे ढूंढकर खत्म किया जाएगा। आगे ईरानी गार्ड्स ने कहा कि वह अपनी पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मौत के घाट उतारेंगे। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव को और ज्यादा फैला दिया है।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: ईरान : नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया

    वीडियो में नेतन्याहू की दिखी थी 6 अंगुली 

    दरअसल, 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो के एक फ्रेम में उनके दाएं हाथ में छह अंगुलियां दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को एआई या डीपफेक बताया और सवाल उठाए कि क्या यह असली वीडियो है।

    इजरायली PM ऑफिस ने सभी खबरों को अफवाहें बताया

    इन दावों के बाद अफवाहें फैलने लगीं कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई है या फिर वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। PM कार्यालय की ओर से कहा गया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी मौत की खबरें फर्जी हैं।

    ईरान- नए सुप्रीम चीफ पूरी तरह सुरक्षित

    इस बीच ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर भी फैल रही खबरों का खंडन किया है। जिसमें ईरान का कहना है कि मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश अखबार द सन ने दावा किया था कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में वे घायल हो गए थे, जिसके बाद वे कोमा में चले गए और उनका एक पैर काटना पड़ा।

    इस्फ़हान हमले में 15 की मौत

    उधर ईरान के इंडस्ट्रियल शहर इस्फ़हान में हुए हमलों में 15 लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, यहां कई फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि तेहरान समेत ईरान के 200 से अधिक शहर अब तक हमलों की चपेट में आ चुके हैं। इस्फहान देश के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है। जहां कई अहम सैन्य और औद्योगिक परिसर मौजूद हैं। लगातार हो रहे इन हमलों से इलाके में तनाव और अस्थिरता और बढ़ गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts