PlayBreaking News

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या-रेप मामला :आरोपी राहुल मीणा को 7 दिन की न्यायिक हिरासत, 4 मई को अगली सुनवाई

दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में IRS अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी। इस सनसनीखेज केस में पुलिस जांच जारी है और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
Follow on Google News
आरोपी राहुल मीणा को 7 दिन की न्यायिक हिरासत, 4 मई को अगली सुनवाई

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य आरोपी राहुल मीणा को 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद आरोपी राहुल मीणा को सोमवार दोपहर साकेत कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को आगे की जांच के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की।

अमर कॉलोनी की घटना

यह पूरा मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स इलाके का है। यहां युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

बता दें कि पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। अब न्यायिक हिरासत के दौरान पुलिस मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें: खामोश सुबह, चीखती दीवारें! जिस्म की हर चोट चीख रही थी दर्द फिर भी नहीं रुका कातिल, आखिरी सांस तक लड़ी… IRS की बेटी की दर्दनाक कहानी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड को और भी भयावह बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती की मौत गला दबाने से हुई। शरीर पर कई जगह चोटों और खरोंच के निशान मिले हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि उसने आखिरी सांस तक खुद को बचाने की कोशिश की।

एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और नाक की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। यह संकेत देता है कि आरोपी ने किसी भारी वस्तु से हमला किया। गर्दन के अंदरूनी हिस्सों में खून जमा मिला और थायरॉयड कार्टिलेज में फ्रैक्चर भी पाया गया, जिससे साफ होता है कि गला दबाकर हत्या की गई। फॉरेंसिक जांच के लिए खून, नाखूनों के नमूने और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। दुष्कर्म के एंगल की भी जांच जारी है, जिसकी पुष्टि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस: कौन है असली गुनहगार ? शक के घेरे में नौकर! घर के अंदर के राज खोलेंगे ये 5 सवाल

4 मई को अगली सुनवाई

न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए आरोपी को 7 दिनों के लिए जेल भेजा है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी, जब आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts